#हादसा

July 23, 2026

हिमाचल : तेज रफ्तार कार ने स्कूटर को मारी टककर ; पति-पत्नी थे सवार, मची चीख पुकार

पत्नी के साथ स्कूटर पर जा रहे थे संजय कुमार

शेयर करें:

himachal Kangra News

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में सड़क हादसे का मामला सामने आया है। पुलिस थाना हरिपुर की रानीताल चौकी के अंतर्गत देहरा-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग पर बगलामुखी मंदिर से आगे सीरा दा भरो के समीप एक अज्ञात कार ने स्कूटर सवार दंपति को टक्कर मार दी। जिसके बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। 

पत्नी के साथ स्कूटर पर जा रहे थे संजय कुमार

पुलिस को दी गई शिकायत में संजय कुमार ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ स्कूटर पर जा रहे थे। दोनों देहरा-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग से होकर अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे। इसी दौरान जब वे हनुमान मंदिर के समीप पहुंचे तो अचानक एक सफेद रंग की अज्ञात कार ने उनके स्कूटर को टक्कर मार दी।

 

यह भी पढ़ें : विक्रमादित्य सिंह के विभाग की सुस्ती पर हाईकोर्ट सख्त, पुल निर्माण देरी पर सुक्खू सरकार से मांगा जवाब

अचानक हुई टक्कर से सड़क पर गिरा दंपति

कार की टक्कर लगते ही स्कूटर का संतुलन बिगड़ गया और संजय कुमार तथा उनकी पत्नी सड़क पर गिर गए। हादसे में दोनों को चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने दुर्घटना के बाद उनकी मदद की। वहीं, टक्कर मारने वाली कार का चालक मौके पर रुकने के बजाय वहां से फरार हो गया।

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, जांच शुरू

संजय कुमार की शिकायत के आधार पर पुलिस थाना हरिपुर में एफआईआर संख्या 51/26 दर्ज की गई है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 और 125(ए) तथा मोटर वाहन अधिनियम की धारा 187 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है।

 

यह भी पढ़ें : यह भी पढ़ें- विक्रमादित्य ने PM मोदी को दी नसीहत: बोले- शिक्षा मंत्री का लें इस्तीफा, फिर छात्रों से करें बात

फरार कार चालक और वाहन की तलाश जारी

पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने के साथ-साथ उस सफेद रंग की कार और उसके चालक की तलाश कर रही है, जिसने स्कूटर को टक्कर मारी थी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य संभावित साक्ष्यों की भी जांच कर सकती है, ताकि फरार चालक तक पहुंचा जा सके। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख