#हादसा

April 20, 2025

हिमाचल के 20 वर्षीय राष्ट्रीय खिलाड़ी ने छोड़ी दुनिया, मां का था इकलौता सहारा

मां ने मेहनत मजदूरी कर किया था पालन पोषण

शेयर करें:

Footwal Player Shahpur

शाहपुर (कांगड़ा)। किसी परिवार की महिला के जवान बेटे की मौत हो जाए, तो उसका क्या हाल होगा, इसका अंदाजा लगा पाना भी काफी मुश्किल है। खास कर तब जब पति की पहले ही मौत हो चुकी हो और इकलौता बेटा भी उसे अकेला छोड़ जाए। ऐसा ही कुछ हिमाचल के कांगड़ा जिला के शाहपुर में हुआ है। यहां एक 20 साल के युवक की मौत हो गई है। यह युवक कोई और नहीं सागर कुमार है, जो फुटबॉल का राष्ट्रीय खिलाड़ी रह चुका है।

कैसे हुआ सागर का निधन

मिली जानकारी के अनुसार शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की नगर पंचायत शाहपुर के झुलाड़ निवासी 20 वर्षीय सागर समयाल पुत्र स्वर्गीय जरम सिंह की मौत हो गई है। सागर समयाल को ब्रेन ट्यूमर था। उसका पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज चल रहा था। इसी बीच डॉक्टरों ने उसे टांडा के लिए रेफर कर दिया गया था। बीती रात को सागर का निधन हो गया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: चलती बस के आगे कूदा व्यक्ति, टायरों के नीचे आकर जिंदगी खत्म, ड्राइवर फरार

फुटबॉल क्षेत्र में गब्बर के नाम से बनाई थी पहचान

बताया जा रहा है कि सागर पूरे कांगड़ा जिला में फुटबॉल के क्षेत्र में गब्बर के नाम से जाना जाता था। सागर स्टेट और नेशनल लेवल का खिलाड़ी था। साथ ही शाहपुर फुटबॉल अकादमी में स्टार खिलाड़ियों में से एक था। सागर समयाल की मौत से पूरे क्षेत्र में शौक की लहर दौड़ गई है। निर्धन परिवार से संबंध रखने वाले सागर समयाल के पिता की करीब चार साल पहले ही मौत हो गई थी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: चिट्टे के धंधे में पूरा परिवार- बेटा खोजता था ग्राहक, मां के अकाउंट में आते थे पैसे

मां ने मेहनत मजदूरी कर पाला था बेटा

बताया जा रहा है कि पति की मौत के बाद सागर की माता सीमा देवी ने मेहनत मजदूरी कर सागर और उसकी बहन को पढ़ाया लिखाया। माता को उम्मीद थी कि उनका बेटा बड़ा होकर उनके सपनों को पूरा करेगा। लेकिन खेल के मैदान में हर मैच जीतने वाला सागर जिंदगी की जंग हार गया। पति के बाद जवान बेटे की मौत से सीमा देवी पूरी तरह से टूट गई है। अब घर में वह और उसकी बेटी ही रह गई हैं। आज रविवार को झुलाड़ स्थित श्मशानघाट में सागर का अंतिम संस्कार किया गया। 

 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख