#हादसा

January 24, 2025

हिमाचल: दो बेटियों की शादी के गहने, दहेज भी घर के साथ हुआ राख, टूटे सपने

कांगड़ा के मंड क्षेत्र में भीषण अग्निकांड

शेयर करें:

Himachal kangra indora wedding ornaments burnt houses 15 migrants

डमटाल (कांगड़ा)। हिमाचल में भीषण गर्मी के बीच आग की घटनाएं बढ़ गई हैं। एक तरफ जहां प्रदेश के जंगल धू धू कर जल रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कई लोगों के आशियाने भी आग की भेंट चढ़ रहे हैं। कई लोगो की आंखों के सामने उनके आशियाने जलकर राख का ढेर बन रहे हैं। ऐसा ही कुछ हिमाचल के कांगड़ा जिला के इंदौरा विधानसभा क्षेत्र में हुआ है। यहां एक साथ कई प्रवासियों के घर जल गए।

15 प्रवासियों के राख हो गए घर

मिली जानकारी के अनुसार इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के तहत आते मंड क्षेत्र में भीषण अग्निकांड हुआ है। यहां करीब 15 प्रवासियों के घर जलकर राख हो गए हैं। यह आग की घटना बीते रोज सोमवार की शाम को बसंतपुर में हुई है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: बोलेरो और बाइक में टक्कर, नहीं बची 1 की जान, 4 हुए घायल

आग से प्रवासियों के पास पहने कपड़ों के अलावा कुछ नहीं बचा है। इन परिवारों का खाने पीने से लेकर अन्य सारा सामान जल गया।

पहने कपड़ों के अलावा कुछ नहीं बचा

बड़ी बात यह है कि दो परिवारों के सपने भी इस आग की भेंट चढ़ गए हैं। बताया जा रहा है कि इन दोनों परिवारों में बेटियों की कुछ समय बाद शादी होने वाली थी। जिसके लिए परिजनों ने सोने-चांदी के गहनों के अलावा दहेज का सामान भी खरीद कर रखा हुआ था। यह सारा सामान भी आग की भेंट चढ़ गया। जिसमें शादी के लिए सोने-चांदी के जेवरात के अलावा शादी में उपयोग होने वाली खाने पीने की सामग्री, दहेज के लिए पंखे, कपड़े, और फ्रिज सहित सब कुछ जलकर राख हो गया।

बच्चों के साथ खुले आसमान के नीचे आ गए कई परिवार

हालांकि इस आगजनी में किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। जिस समय आग लगीए उस समय बच्चे स्कूल गए थे, जबकि उनके माता पिता दिहाड़ी मजदूरी के लिए घर से बाहर थे।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: स्कूल बस और ट्राले में टक्कर, चालक समेत 20 से ज्यादा बच्चे घायल

आग लगने से बेघर हुए इन 15 परिवारों को अब अपने भविष्य की चिंता सताने लगी है। इस भीषण गर्मी के बीच अब उनके सिर पर अब छत भी नहीं बची है। यह लोग अब खुले आसमान के तले आ गए हैं।

प्रशासन ने हर संभव मदद का दिया आश्वासन

आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशकत कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक 15 परिवार पूरी तरह से उजड़ चुके थे। आपदा की इस घड़ी में स्थानीय लोगों ने इस प्रवासियों की मदद जरूर की और उन्हें खाने का सामान मुहैया करवाया। वहीं इन लोगों को रहने के लिए टेंट का इंतजाम भी किया जा रहा है।  वहीं मामले की जानकारी देते हुए एसडीएम इंदौरा सुरिंद्र ठाकुर ने बताया कि अग्निकांड के पीड़ितों को हरसंभव मदद मुहैया करवाई जाएगी। प्रशासन की ओर से राहत सामग्री पीड़ितों परिवारों के लिए भेजी जा रही है।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: कुत्ता रखना है साथ-तो छोड़ना होगा सरकारी आवास; जारी हुआ फरमान

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख