कांगड़ा। हिमाचल में बरसात के मौसम में कई तरह के हादसे सामने आ रहे हैं। इसी बीच कांगड़ा जिला में हुए एक ऐसे ही हादसे में सात साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई है। बच्ची के साथ दो दिन पहले उस समय हादसा हुआ था, जब वह अपनी मां के साथ बाजार में मौजूद थी। इसी दौरान बच्ची और उसकी मां पर एक सूखा पेड़ गिर गया था।
दो दिन पहले मां बेटी पर गिरा था सूखा पेड़
दरअसल पुलिस थाना कांगड़ा के तहत आते जमानाबाद में दो दिन पहले ही एक सात साल की बच्ची और उसकी माता अनीता पर एक सूखा पेड़ गिर गया था। हादसे में दोनों मां बेटी घायल हो गई थीं। जिन्हंे उपचार के लिए डॉ राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा ले जाया गया। जहां बच्ची की मां अनीता को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई थी।
दो दिन बाद टांडा में बच्ची की मौत
वहीं बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए उसे भर्ती कर लिया गया। टांडा में दो दिन चले उपचार के बाद आज शुक्रवार को आखिरकार बच्ची जिंदगी की जंग हार गई और उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने भारतीय सुरक्षा अधिनियम की धारा.194 के तहत मामला दर्ज कर मृतक बच्ची का पोस्टमार्टम करवाया है।
पहाड़ से गिरे पत्थर ने छीन लिया मां-बाप का लाडला बेटा, बस का कर रहा था इंतजार
हिमाचल में भारी बरसात से कई जगह भूस्खलन हो रहे हैं। जिसमें कई लोगों की जान भी जा रही है। ऐसा ही एक दर्दनाक हादसा हिमाचल के मंडी जिला में आज शुक्रवार दोपहर के समय हुआ है। यहां पहाड़ी से एक पत्थर गिरा और सीधा बस का इंतजार कर रहे युवक के सिर पर लगा....
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
बाहरी युवक ने पकड़ ली 10वीं की छात्रा, मैडम बचाने आई तो मुक्का मार के भागा
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला में एक बाहरी युवक ने सरकारी स्कूल में घुस कर 10वीं की छात्रा से छेड़छाड़ कर दी है। मामला कांगड़ा जिला के पंचरुखी थाने के तहत एक सरकारी...
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें