राजनीति

#हादसा

February 19, 2026

हिमाचल: 16 वर्षीय किशोर की थमी सांसें, सर्दी से बचने को कंबल में लगाया ब्लोअर, पकड़ ली आ*ग 

अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम, सदमें में पूरा परिवार

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

kangra baijnath News

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां सर्दी से बचने के लिए लगाए ब्लोअर ने एक परिवार से उनका 16 साल का बेटा छीन लिया। जवान बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं बेटे का शव देख कर उसकी मां बार बार बेसुध हो रही है। इस घटना ने ना सिर्फ परिवार को बल्कि पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। 

16 साल के लड़की की मौत

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना कांगड़ा जिला के बैजनाथ क्षेत्र से सामने आई है। यहां सर्द रात ठंड से बचने के लिए एक 16 साल के लड़के ने अपने कंबल में ब्लोअर लगाया था। इसी दौरान अचानक ब्लोअर की गर्मी से कंबल ने आग पकड़ ली और किशोर बुरी तरह से झुलस गया। हालांकि परिजन बेटे को अस्पताल लेकर गए थे, लेकिन वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: घर में अकेली लड़की को देख बिगड़ी युवक की नीयत, जबरन किया मुंह काला

कंबल में लगाया था ब्लोअर

बताया जा रहा है कि बैजनाथ थाना क्षेत्र के मझैरना गांव का दसवीं कक्षा में पढ़ने वाला छात्र 17 फरवरी की रात अपने कमरे में पढ़ाई कर रहा था। ठंड अधिक होने के कारण उसने खुद को गर्म रखने के लिए कंबल के अंदर हीटिंग के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला ब्लोअर रख लिया। कुछ ही देर में अचानक कंबल ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। किशोर गंभीर रूप से झुलस गया।

उपचार के दौरान हुई मौत

घटना का पता चलते ही परिवार के लोग घबरा गए और आनन-फानन में उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद डॉक्टर उसकी जान नहीं बचा सके। उपचार के दौरान किशोर ने दम तोड़ दिया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल की सैर हुई महंगी, सुक्खू सरकार ने 230 रुपए तक बढ़ाई एंट्री फीस; जानें कब से लागू होंगी

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो.रोकर बुरा हाल है। जिस घर में कुछ दिन पहले तक पढ़ाई और भविष्य के सपनों की बातें हो रही थींए वहां अब सन्नाटा पसरा हुआ है। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। माता-पिता अपने होनहार बेटे को खोने के गम में बेसुध हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार पिकअप, परिवार को बेसहारा छोड़ गया 27 वर्षीय बेटा

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। प्रारंभिक जांच में हादसा ही सामने आ रहा है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सर्दियों में हीटर या ब्लोअर जैसे उपकरणों का इस्तेमाल सावधानी से करें और ज्वलनशील वस्तुओं से दूर रखें।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख