#हादसा

July 7, 2026

हिमाचल: घर के इकलौते कमाऊ शख्स की छत से गिरकर मौ*त, मिस्त्री का काम कर पालता था परिवार

स्लेट ठीक करते समय फिसला पैर, सीधे जमीन पर गिरा

शेयर करें:

Himachal Pradesh News

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के पुलिस थाना लम्बागांव के तहत एक बेहद दुखद हादसा सामने आया है। यहां एक मकान की छत की मरम्मत कर रहे मिस्त्री की अचानक पैर फिसलने से नीचे गिरकर मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है, जबकि मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

स्लेट ठीक करते समय फिसला पैर, सीधे जमीन पर गिरा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते कल सोमवार को  एक मिस्त्री लम्बागांव में एक मकान की छत पर चढ़कर स्लेट ठीक करने का काम कर रहे थे। काम के दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और पैर फिसलने से वह कई फीट नीचे जमीन पर आ गिरे। हादसा इतना गंभीर था कि मौके पर मौजूद लोगों के होश उड़ गए। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में नशे के खिलाफ सख्त एक्शन, तस्करी से जुड़े पांच सरकारी कर्मचारी किए बर्खास्त- 4 बाकी

पहले जयसिंहपुर अस्पताल, फिर टांडा किया गया रेफर

हादसे के तुरंत बाद मकान मालिक और स्थानीय लोगों ने बिना समय गंवाए मिस्त्री को इलाज के लिए सिविल अस्पताल जयसिंहपुर पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, टांडा रेफर कर दिया। टांडा में डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन देर शाम इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान 

महिन्द्र कुमार उम्र 49 साल, निवासी लाहड़ (अप्पर लम्बागांव) के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार को HC का आदेश : केंद्र के अधीन चल रही विद्युत परियोजनाओं को जल्द करें टेकओवर

इकलौते कमाने वाले सदस्य की मौत से परिवार पर संकट

महिन्द्र कुमार अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। उनके परिवार में बुजुर्ग मां, पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। उनकी अचानक हुई मौत के बाद परिवार पूरी तरह सदमे में है। घर का खर्च चलाने की जिम्मेदारी महिन्द्र के कंधों पर थी और अब उनके निधन के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है। गांव के लोगों ने भी इस हादसे पर गहरा दुख जताया है।

पीड़ित परिवार के लिए आर्थिक सहायता की मांग

परिवार की खराब आर्थिक स्थिति को देखते हुए लम्बागांव के पूर्व प्रधान रविन्द्र कुमार ने प्रशासन से पीड़ित परिवार की मदद करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि महिन्द्र कुमार के निधन के बाद परिवार के पास आय का कोई स्थायी साधन नहीं बचा है। ऐसे में सरकार और प्रशासन को मानवता के आधार पर जल्द से जल्द आर्थिक सहायता उपलब्ध करवानी चाहिए, ताकि परिवार को इस कठिन समय में कुछ राहत मिल सके।

यह भी पढ़ें : HRTC ने लागू किया नया नियम : फ्रंट सीट पर बैठेंगे ये कंडक्टर, मोबाइल चलाने पर भी बैन

पुलिस ने शुरू की कानूनी कार्रवाई

इस मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी बैजनाथ संदीप शर्मा ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख