#हादसा
January 20, 2025
हिमाचल: 26 वर्षीय जवान को दी अंतिम विदाई, दो बहनों का था इकलौता भाई
कांगड़ा: 26 वर्षीय मनीष कुमार लेह में शहीद, परिवार में शोक
शेयर करें:

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश अपनी सुन्दरता और युवाओं की सेना में रुचि के कारण पूरे देश भर में जाना जाता है। हिमाचल के युवाओं के लिए नौकरी की पहली पसंद अधिकांश तौर पर सेना ही रहती है। लेकिन आज हिमाचल ही नहीं बल्कि सभी देशवासियों के लिए दुखद खबर सामने आ रही है। कांगड़ा जिला के देहरा क्षेत्र की नौशहरा पंचायत का रहने वाला सेना का एक जवान लेह में शहीद हो गया।
शहीद जवान का नाम मनीष कुमार था। उसकी उम्र महज़ 26 साल की थी। इस घटना से उसके पूरे घर में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार शहीद मनीष 2017 में सेना में भर्ती हुआ था। मनीष के पिता का नाम मदन लाल है। वह एक फैक्ट्री में काम करते है। मनीष दो बहनों का इकलौता भाई था। उसका अभी विवाह भी नहीं हुआ था। मनीष के शहीद होने की खबर सुनकर उसकी बहनों का रो रोकर बुरा हाल है।
यह भी पढ़ें : ट्रक की चपेट में आया मजदूर, नहीं बच पाई जान
मंगलवार को शहीद का शव उनके घर पहुंचाया गया। नौशहरा में ही मनीष को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। मनीष के निधन की खबर सुनकर उसके पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। दूर-दूर से लोग उसको श्रद्धांजलि देने उसके घर पहुंच रहे हैं। सभी ने उसके निधन पर दुख जताया रहे हैं।
आपको बता दें बीते सोमवार को मनीष अपनी ड्यूटी पर लेह में तैनात था। वही अचानक उसको दिल का दौरा पड़ने के कारण उसकी मौत हो गई थी। सेना के अधिकारियों का कहना है कि मनीष एक समर्पित जवान थाण् वह अपने काम में बहुत समर्पित तथा बहुत ही कुशल सैनिक था। वह अपने कर्तव्यों का पालन लगन से करता था। उसके शहीद हो जाने के कारण सेना ने एक बहादुर सैनिक खोया है। सेना ने उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: जमीन के टुकड़े के लिए भाइयों में चली गोलियां, तीन को लगी