#हादसा

August 21, 2025

हिमाचल: 35 साल के शख्स ने छोड़ी दुनिया, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

मिठाई बनाने का करता था काम, गैस रिसाव ने ले ली जान

शेयर करें:

Hamirpur News

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां एक 35 साल के शख्स की मौत हो गई है। व्यक्ति के दो मासूम बच्चे हैं, जिनके सिर से सदा के लिए पिता का साया उठा गया है। इस घटना से जहां परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं पूरे गांव में मातम पसर गया है। 

35 साल के शख्स की मौत

दरअसल जिला हमीरपुर के कनेरड गांव में एक बेहद दर्दनाक हादसे में हलवाई का काम करने वाले 35 वर्षीय कृष्ण कुमार की जान चली गई। जन्माष्टमी के दिन सुबह यह हादसा तब हुआ जब वह रोज की तरह दुकान में काम शुरू करने के लिए पहुंचे। भट्टी जलाते ही अचानक आग भड़क उठी, क्योंकि कमरे में पहले से गैस का रिसाव हो रहा था। आग की चपेट में आए कृष्ण कुमार को गंभीर हालत में चंडीगढ़ पीजीआई ले जाया गया, जहां उन्होंने चार दिन बाद दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस की नाक के नीचे से कैदी फरार, पेशी के लिए लाया था जेल से बाहर

कब हुई यह घटना

कृष्ण कुमार हर दिन की तरह सुबह करीब 3 बजे दुकान पहुंचे। उन्होंने पानी गर्म करने के लिए जैसे ही भट्टी जलाई, कमरे में फैली गैस ने आग पकड़ ली। लपटों ने उन्हें बुरी तरह झुलसा दिया। पास ही के कमरे में सो रहे उनके साथी की नींद चीखों से टूटी, जिसने तुरंत आग बुझाने और उन्हें बचाने की कोशिश की।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में निकली खिलखिलाती धूप, जानिए अब कब बरसेगी आसमान से आफत

पत्नी के हवाले छोड़ गया दो बच्चे

गंभीर रूप से झुलसे कृष्ण को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। हालत बिगड़ने पर उन्हें सुजानपुर से हमीरपुर, फिर बिलासपुर एम्स, शिमला और अंततः चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया। हालांकि तमाम कोशिशों के बावजूद डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। कृष्ण कुमार के घर में उसकी पत्नी के अलावा दो मासूम बच्चे हैं, जिसमें एक बेटा और एक बेटी हैं।  उनका अचानक यूं चले जाना परिवार के लिए गहरा आघात है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : पुलिस थाने से कुछ ही दूरी पर युवकों ने मचाया हुड़दंग, 10 गाड़ियों से की तोड़-फोड़; और...

पुलिस जांच जारी

सुजानपुर के एसएचओ राकेश धीमान ने जानकारी दी कि हादसे को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस जांच कर रही है कि गैस रिसाव किस वजह से हुआ। प्रारंभिक जांच में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : पक्षियों को दाना डालने आया था टीचर, बंदरों ने घेरा- छत से गिर गया बेचारा

बढ़ते हादसों पर उठते सवाल

प्रदेश में हाल के महीनों में सड़क और घरेलू हादसों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। जहां एक ओर पहाड़ी इलाकों में सड़क हादसे आम बात हो चले हैं, वहीं दूसरी ओर गैस लीक जैसे घरेलू हादसे भी जानलेवा बनते जा रहे हैं। ऐसे हादसों की बढ़ती संख्या ने न केवल प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ा दी है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख