#हादसा
January 20, 2025
हिमाचल: पशुशाला में लगी आग- बेटे ने पशुओं को बचाया पर पिता अन्दर ही रह गए
मंडी में आग की चपेट में आए बुजुर्ग की मौत
शेयर करें:

मंडी: हिमाचल प्रदेश में दुर्घटनाओं का ग्राफ ऊपर की तरफ बढ़ता जा रहा है। बढ़ती दुर्घटनाओं के बीच अब मंडी जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां जोगिंदरनगर के भराड़ क्षेत्र में आग की चपेट में आने से एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई है।
सूचना के अनुसार, शुक्रवार को अलगाबाड़ी गांव के 68 वर्षीय अनिरुद्ध और इनकी पत्नी विमला पशुओं को चारा डालने पशुशाला में गए हुए थे। चारा डालने के बाद अनिरुद्ध पशुशाला में ही रुक गए और उनकी पत्नी घर चली गईं। मगर जब कुछ समय बाद घर के अन्य सदस्यों ने पशुशाला से धुआं उठता हुआ देखा तो सभी दौड़कर वहां पहुंचे, तो उन्होंने देखा तो पशुशाला में आग लगी हुई थी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल का अनुराग जन्मदिन मनाने गया था उत्तराखंड: नदी में डूब गया
इसके बाद बुजुर्ग अनिरुद्ध के बेटे सुरेश कुमार ने जब देखा की आग बहुत बढ़ती जा रही है तो वो तुरंत पशुशाला से आग बुझाने तथा पशुओं की जान बचाने में जुट गए। उसने अपनी जान जोखिम में डाल पशुओं को आग में झुलसने से बचा लिया, लेकिन इस सब के दौरान वह खुद भी बुरी तरह से झुलस गया।
इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने आग पर काबू पाने का भरसक प्रयास किया लेकिन वो सफल नहीं हो पाए। ऐसे में दमकल विभाग को सूचित किया गया। लगभग 12 बजे दमकल विभाग की टीम घटना स्थल पर पहुंची। दमकल की टीम ने बड़ी मुश्किल पर आग पर काबू किया। मगर जब उन्होंने अन्दर जाकर देखा तो बुजुर्ग का शव ऊपर की तरफ पड़ा हुआ था।
यह भी पढ़ें : राजीव बिंदल के साथ फोटो टीचर को पड़ी महंगी: वायरल होने के बाद किया सस्पेंड
इस घटना में अनिरुद्ध के बेटे ने सभी पशुओं की जान तो बचा ली पर वो अपने पिता की जान नहीं बचा पाया। बताया जा रहा है कि जब वो पशुशाला से पशुओं को निकाल कर बाहर आ रहा था तब उसे यह बात नहीं पता थी कि उसके पिता पशुशाला के अन्दर ही हैं।
एसडीएम मनीश चौधरी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया है कि प्रशासन द्वारा मृतक के परिजनों को फौरी रहत के रूप में 25 हजार की राहत राशि दे दी गई है। साथ ही इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन को आगे बढ़ाया जा रहा है। पुलिस भी ये जानने का प्रयास कर रही है की आखिरकार आग लगी कैसे। फ़िलहाल पुलिस जांच में जुटी है।