#हादसा

January 22, 2025

हिमाचल: चुनाव ड्यूटी की रिहर्सल में थम गईं सरकारी कर्मचारी की सांसें, दो की बिगड़ी तबीयत

सिरमौर: चुनावी रिहर्सल के दौरान कर्मचारी की तबीयत बिगड़ी

शेयर करें:

Himachal election duty pg collage nahan sirmaur govt employee

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव का अंतिम चरण एक जून को है। इसके लिए सरकारी अमला अपनी तैयारियों में कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ रहा है। मगर कई बार चुनावी ड्यूटी के दौरान सरकारी कर्मचारियों की तबीयत खराब हो जाती है। जिससे उनकी जान तक चली जाती है। ऐसा ही मामला प्रदेश के जिला सिरमौर से सामने आया है। जहां चुनावी तैयारियों के चलते एक सहायक पीठासीन अधिकारी सहित दो अन्य कर्मचारियों की भीषण गर्मी से अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिनमें से एक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

PGI चंडीगढ़ में इलाज के दौरान हुई मौत

जानकारी के अनुसार जिला सिरमौर के तहत आते PG कॉलेज नाहन में बीते कल बुधवार को चुनाव की अंतिम रिहर्सल के दौरान एक कर्मचारी की तबीयत खराब हो गई। बताया गया कि भीषण गर्मी से बेहोश हुए कर्मचारी को तुरंत इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन लाया गया।  वहां भी उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ तो उसे PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। मगर PGI में इलाज के दौरान कर्मचारी की मौत हो गई।

 

यह भी पढ़ें: खाई में गिरा रेत से भरा टिप्पर, चालक की नहीं बची जान

दो अन्य कर्मचारियों की भी बिगड़ी थी तबीयत

मृतक कर्मचारी की पहचान अरविंद कुमार उम्र 52 साल के रूप में हुई है। अरविंद कुमार मूलतः राजगढ़ का रहने वाला था। उधर, मामले की पुष्टि करते हुए SDM नाहन सलीम आजम ने बताया कि रिहर्सल के दौरान एक कर्मचारी की तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद उपचार के दौरान मौत हो गई।  उन्होंने कहा कि, ऐसा बताया जा रहा है कि कर्मी को हार्ट से संबंधित समस्या भी थी। चुनावी रिहर्सल के दौरान गर्मी के चलते दो अन्य कर्मचारियों की भी तबीयत खराब हो गई थी। मगर मौके पर कुछ ही देर में वह नॉर्मल हो गए और पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

 

यह भी पढ़ें: खड्ड में गए थे टेंट धोने, दलदल में फंसकर एक ने गंवाई जान

चुनावी ड्यूटी के दौरान जिला में दूसरी मौत

विदित हो, चुनावी ड्यूटी में यह सिरमौर में दूसरा मामला हुआ है। इससे पहले नाहन के चंबा वाला मैदान में भी चुनावी ड्यूटी के दौरान एक होमगार्ड कर्मी की मौत हो गई थी।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख