#हादसा
August 14, 2026
हिमाचल: गाय के लिए घास लेने जंगल गई महिला के साथ हो गई बड़ी अनहोनी, सदमें में पूरा परिवार
मनरेगा में दिहाड़ी लगाकर परिवार का गुजारा करती थी महिला
शेयर करें:

चंबा। हिमाचल प्रदेश में इन दिनों बरसात का मौसम चल रहा है। एक तरफ जहां भारी बारिश कहर बरपा रही है। वहीं, दूसरी तरफ सांप व बिच्छू के काटने का खतरा भी बढ़ गया है। इस सीजन में अब तक कई लोगों की सांप के काटने से मौत हो गई है। ताजा मामला जिला चंबा से सामने आया है, यहां पर एक महिला की सांप के डसने से मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला चंबा के भटियात क्षेत्र से सामने आया है। महिला मनरेगा में दिहाड़ी लगाकर अपना और परिवार का गुजर-बसर कर रही थी। वह मेहनत-मजदूरी करके परिवार की जरूरतों को पूरा करने में मदद करती थी। वीरवार को वह मनरेगा के काम पर नहीं गई थी। सुबह के समय वह अपनी गाय के लिए घास लेने जंगल की तरफ चली गई थी।
यह भी पढ़ें : पेट्रोल पंप के पास स्कूटी-कार की टक्कर, एक ने तोड़ा दम- सदमे में परिवार
बताया जा रहा है कि जंगल में घास काटते समय महिला को शायद इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि घास के बीच जहरीला सांप छिपा हुआ है। दोपहर करीब 11 बजे जब वह घास काट रही थी, तभी घास में छिपे सांप ने उसे डस लिया। सांप के डसने के बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी और आसपास मौजूद लोगों को घटना की जानकारी दी गई।
महिला को सांप के डसने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाने की कोशिश शुरू कर दी। ग्रामीणों ने एक निजी वाहन की मदद से महिला को नागरिक अस्पताल डल्हौजी पहुंचाया। वहां डॉक्टरों की ओर से महिला का उपचार शुरू किया गया और उसे बचाने की कोशिश की गई।
मृतका की पहचान 65 वर्षीय सावित्री देवी पत्नी गांधी राम के रूप में हुई है। सावित्री देवी मनरेगा में दिहाड़ी लगाकर अपना गुजर-बसर कर रही थीं। सांप के डसने के बाद उन्हें समय रहते अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
अस्पताल में उपचार शुरू होने के कुछ समय बाद ही महिला की हालत ज्यादा बिगड़ गई। डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला की मौत की खबर जैसे ही परिवार और गांव के लोगों को मिली, सभी गमगीन हो गए।
अचानक हुए इस हादसे ने परिवार को गहरा सदमा दिया है। जिस महिला के लिए वह रोजमर्रा की जरूरत के लिए घास लेने जंगल गई थी, वही उसका आखिरी सफर बन गया। घटना के बाद गांव में भी शोक की लहर है। ग्रामीणों ने परिवार के प्रति संवेदना जताई है।