#हादसा

November 8, 2024

हिमाचल: पति की आंखों के सामने स्वर्ग सिधारी पत्नी, बाइक पर जा रहे थे दोनों

शेयर करें:

चंबा। पहाड़ी राज्य हिमाचल की सड़कें लोगों के खून की प्यासी होती जा रही हैं। आए दिन प्रदेश की सड़कांे पर लोगों का खून बह रहा है। कभी चालकों की लापरवाही तो कभी तेज रफ्तार इन हादसों का कारण बन रहे है। ऐसा ही एक हादसा हिमाचल के चंबा जिला में हुआ है। यहां बाइक पर घर से निकले दंपत्ति हादसे का शिकार हो गए। जिसमें पति की दर्दनाक मौत हो गई।

कहां हुआ हादसा

यह हादसा चंबा जिला के चंबा तीसा मार्ग पर घोल्टी के पास हुआ है। यहां एक बाइक हादसे का शिकार हो गई। जिसमें सवार पत्नी की मौत हो गई और पति घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है। यह भी पढ़ें : हिमाचल : बार-बार फोन में आ रहे थे OTP, मैसेज खोलते ही युवक के उड़े होश

कहां जा रहे थे पति पत्नी

मिली जानकारी के अनुसार एक महिला अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर साहो से तीसा की तरफ जा रही थी। जब यह लोग घोल्टी के पास पहुंचे तो अचानक से पति ने बाइक पर से नियंत्रण खो दिया और अनियंत्रित बाइक सड़क पर ही गिर गई। इस हादसे में महिला बुरी तरह से घायल हो गई। वहीं पति को भी चोटें आई थी। ह भी पढ़ें : हिमाचल : नाले में मिली गन शॉप से चोरी हुई बंदूकें, पति-पत्नी समेत 3 अरेस्ट

टांडा ले जा रहे परिजन क्यों ले गए सीएचसी

हादसे के बाद महिला को इलाज के लिए नजदीकी निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जिस पर महिला के परिजन घायल को टांडा अस्पताल लेकर गए। लेकिन महिला की बाथरी पहुंचने पर अचानक से तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। ह भी पढ़ें : हिमाचल : खेत में काम करने गई थी महिला, मौका मिलते ही शख्स ने कर दी नीचता

पुलिस कर रही मामले की जांच

परिजनांे ने तुरंत ही महिला को बाथरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया, लेकिन वहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से उसके पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आज शव पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनांे को सौंप दिया है और अगामी जांच शुरू कर दी है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख