#हादसा

July 25, 2024

खाई में गिरी पिकअप, 25 वर्षीय युवक स्वर्ग सिधारा, पीछे रह गया 2 साल का मासूम

शेयर करें:

चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां कुलेठघार के समीप होली-न्याग्राम मार्ग पर एक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई है और दूसरा गंभीर रूप से घायल है। मृतक युवक की शादी अभी कुछ वर्ष पहले ही होली क्षेत्र में हुई थी। वह अपने पीछे 2 वर्ष का एक बच्चा भी छोड़ गया है। युवक की मौत से उसके घर और गांव में मातम पसर गया है। मृतक युवक की पहचान 25 वर्षीय विवेक कुमार के रूप में हुई है। जो कि रूहनुकोठी डाकघर के तहत आने वाले गांव जगत का रहने वाला है। वहीं घायल युवक 22 वर्षीय गौरव है। जो कि राजस्थान के सीकर गांव का रहने वाला है। ब्रेक लगाने पर खाई की ओर खिसक गई थी पिकअप दोनों युवक पिकअप में होली की तरफ जा रहे थे। पिकअप पूरी तरह कबाड़ से लदी हुई थी। जैसे ही वे कुलेठ घार पहुंचे, तो अचानक पिकअप बंद पड़ने लगी। इसके बाद चालक ने जैसे ही पिकअप के ब्रेक लगाए, तो गाड़ी खिसक कर तकरीबन 50 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। यह भी पढ़ें: लोकसभा में गरजी कंगना रनौत, विलुप्त हो रही हिमाचली कला का उठाया मुद्दा इलाज के दौरान विवेक ने तोड़ दिया दम सूचना मिलते ही पुलिस ने पहुंचकर दोनों युवकों को पिकअप से बाहर निकला और उपचार के लिए होली अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद भी जब युवकों की हालत नहीं सुधरी तो डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज चम्बा रैफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान विवेक ने दम तोड़ दिया और गौरव अब भी जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है। यह भी पढ़ें: हिमाचल कैबिनेट में खुला नौकरियों का पिटारा, एक क्लिक पर जानें सभी बड़े फैसले मामले की छानबीन कर रही है पुलिस मामले की पुष्टि करते हुए एसपी अभिषेक यादव ने कहा है कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। जल्द ही हादसे के कारणों का पता लगा लिया जाएगा। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख