#हादसा

August 20, 2024

महिला पर पहाड़ी से गिरे पत्थर, नहीं बची जान; ऐतिहासिक खुंडी जातर में जा रही थी

शेयर करें:

चंबा। हिमाचल के चंबा जिला में पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से एक महिला की मौत की खबर सामने आई है। चंबा जिला में पिछले 24 घंटों में भूस्खलन से यह दूसरी मौत है। इससे पहले रक्षाबंधन के दिन चुबाड़ी बनीखेत मार्ग पर ऊना के एक युवक की पहाड़ी से हुए भूस्खलन की चपेट में आने और उसमें दबने से मौत हो गई थी। अब इसी तरह का एक अन्य मामला तीसा से सामने आया है।

कैसे हुई महिला की मौत

दरअसल महिला चंबा जिला के ऐतिहासिक खुंडी जातर में जा रही थी। महिला के साथ उसके परिजन और अन्य कई लोग भी खुंडी जातर में जा रहे थे। इसी बीच अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने शुरू हो गए। इन्ही पत्थरों की चपेट में महिला आ गई और महिला की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पत्थर लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी। यह भी पढ़ें: एक बेटा विकलांग, दूसरे को सांप ने का.ट लिया, सदमें में मां-बाप

कहां जा रही थी महिला

मृतक महिला की पहचान सुभद्रा देवी पत्नी मान सिंह निवासी कोकड़ा जिला चंबा के रूप में हुई है। खुंडी जातर मेले में जाते समय अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने से यह हादसा हुआ। महिला के साथ गए परिजन उसे उठाकर तीसा अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: पुलिस चौकी में घुसे तीन नशेड़ी, कांस्टेबल को पी.टा; तोड़ फोड़ कर हुए फरार

क्या कहती है पुलिस

पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने से महिला उसकी चपेट में आ गई थी। जिससे महिला की मौत हो गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और आगामी जांच शुरू कर दी है। एसपी कुल्लू ने लोगांे से अपील की है कि वह पहाड़ी रास्तों की तरफ ना जाएं। यह भी पढ़ें: हिमाचल: मरीज परेशान, अस्पतालों में नहीं मिल रहे डॉक्टर; कब खत्म होगी हड़ताल-जानें

24 घंटे में यह दूसरा हादसा

बता दें कि सोमवार को भी मणिमहेश यात्रा से लौट रहे एक युवक की मलबे में दबने से मौत हो गई थी। यह युवक अपने छह अन्य दोस्तों के साथ मणिमहेश यात्रा पर गया था। जहां से लौटने पर लाहड़ू बनीखेत मार्ग पर टिक्करा नाला में उनकी गाड़ी फंस गई। जिसे निकालते समय अचानक पहाड़ी से मलबा आ गया और एक युवक उसकी चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। पिछले 24 घंटे में चंबा जिला में यह दूसरा हादसा है। यह भी पढ़ें: हिमाचल में नौकरी का सुनहरा मौका: 200 पदों पर हो रही भर्ती, जानें डिटेल

क्या है प्रदेश की हालत

बता दें कि हिमाचल पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है। जिससे नदी नाले उफान पर बह रहे हैं और पहाड़ों से भारी भूस्खलन हो रहा है। भारी बारिश से जहां शहरों में बनी नालियों से पानी उछल कर दुकानों और घरांे में घुस रहा है। वहीं भारी बारिश लगातार प्रशासन के दावों की भी पोल खोल रही है। यह भी पढ़ें: रील बना रही थी 14 साल की बच्ची, अचानक से लगा करंट- सीधा खाई में गिरी

कब तक रहेगा बारिश का दौर

मौसम विभाग की मानें तो अगले 22 अगस्त तक प्रदेश भर में भारी बारिश का दौर रहने की संभावना है। इस दौरान कई इलाकों में फ्लैश फ्लड की भी चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने लोगों से नदी नालों की तरफ ना जाने और जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने और यात्रा करने की सलाह दी है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख