चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला से एक दुखद मामला सामने आया है। यहां एक 60 वर्षीय व्यक्ति की डैम में गिरकर डूब गया है। डैम में डूबने वाले व्यक्ति का नाम कालू राम बताया जा रहा है- जो कि मैहला ग्राम पंचायत के तहत आने वाले गुराड़ गांव के निवासी थे।
घसीटी नाला की तरफ चारा लेने गए थे कालू राम
मिली जानकारी के अनुसार कालू राम तकरीबन 2 बजे अपने घर से पशुओं के लिए चारा लाने पास के ही घसीटी नाला की तरफ गए थे। लेकिन रास्ते में उनका पैर फिसल गया और वह बग्गा डैम में गिर गए।
यह भी पढ़ें: जयराम का एक और फैसला बदलेगी सुक्खू सरकार, निजी हाथों में सौंपेगी तीन स्कूल
जब आस-पास के स्थानीय लोगों ने कालू राम को डैम में गिरते देखा, तो वह उन्हें बचाने के लिए दौड़ पड़े। बहुत कोशिशों के बाद भी वे कालू राम को डैम से बाहर निकलने में नाकाम रहे।
पुलिस टीम भी अब तक कालू राम को नहीं खोज पाई
पानी गहरा होने के कारण सभी लोग कालू राम को बचाने में असफल रहे। इसके कारण वह पानी के तेज बहाव के चलते बह गए। स्थानीय लोगों ने इस हादसे की सूचना पुलिस को दे दी।
यह भी पढ़ें: कैबिनेट बैठक आज : देहरा पुलिस जिला के साथ और क्या रहेगा खास- यहां जानें
जिसके बाद जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम और दमकल विभाग मौके पर पहुंचकर कालू राम को खोजने की प्रक्रिया शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस व दमकल विभाग की टीम भी कालू राम को ढूंढ नहीं पाई है।
परिवार को है सकारात्मक परिणाम आने की उम्मीद
कालू राम का परिवार उनके लौटने की उम्मीद में बैठा हुआ है। इस हादसे से पूरा गांव शोक में डूब गया है। हलांकि, सभी को भरोसा है कि जल्द ही कोई सकारात्मक परिणाम सामने आएगा। पुलिस और दमकल विभाग ने भी आश्वासन दिया है कि जल्द ही कालू राम को ढूंढ लिया जाएगा।