#हादसा

June 10, 2024

अस्पताल तक पहुंच गई जंगल की आग: दूसरी जगह शिफ्ट किए गए 17 मरीज

शेयर करें:

चंबा। हिमाचल प्रदेश में इन दिनों जंगल की आग ने कहर ढाया हुआ है। जंगलों में आग लगने से अब तक प्रदेश की करोड़ों की वन संपदा जलकर राख हो चुकी है। आलम ये है कि अभी भी आग की यह घटनाएं रुकने का नाम ही नहीं ले रही हैं। ताजा मामला जिला चंबा के डलहौजी उपमंडल से सामने आया है। जहां डलहौजी नगर के पास वाले जंगल में दो दिन से आग लगी हुई थी। यह आग अब रिहायशी इलाकों तक पहुंचने लगी है।

सिविल अस्पताल डलहौजी से 17 मरीज किए शिफ्ट

सूचना के अनुसार आग इतनी तेजी से फैल रही थी कि वो सिविल अस्पताल डलहौजी की और बढ़ने लगी। देखते ही देखते आग हॉस्पिटल के पास बने ऑक्सीजन गैस प्लांट तक पहुंच गई। यह भी पढ़ें: माता-पिता ने खोया 23 साल का जवान बेटा, कार समेत नाले में गिरा जिसे देखकर मरीजों समेत क्षेत्र के लोगों में भी हडकंप मच गया। आनन फानन में लगभग 17 मरीजों को अस्पताल से निकलना पड़ा था। मरीजों को वाहन के माध्यम से अस्पताल से निकाल कर बचत भवन में शिफ्ट करना पड़ा है।

अग्निशमन और वायु सेना ने बुझाई आग

एसडीएम अनिल भारद्वाज ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि जानकारी मिलते ही वायुसेना तथा अग्निशमन विभाग को मदद के लिए बुला लिया गया था। प्रशासन ने बनीखेत से वायु सेना के अग्निशमन टेंडर बुलाए थे। यह भी पढ़ें: हिमाचल: 40 साल के शख्स ने क्यों छीनी किशोरी की सांसें, वजह आई सामने काफी मशक्कत करने के बाद आग को नियंत्रित कर लिया गया। स्थानीय नेताओं तथा जनता के साथ मिलकर जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों ने भी आग पर काबू पाने में पूरा सहयोग किया।

अस्पताल के अधिकारियों का बयान

यह भी पढ़ें: हिमाचल: सड़क किनारे पड़ा मिला- कुचला हुआ था चेहरा, मचा हड़कंप इस बारे में अस्पताल प्रशासन की तरफ से बयान आया कि मरीजों को एहतियात के तौर पर शिफ्ट किया गया है। आग पर पूर्ण रूप से नियंत्रण पा लेने के बाद सभी मरीजों को अस्पताल में शिफ्ट कर दिया जाएगा। प्रशासन पूरी तरह से नजर बनाए हुए है कि ताकि कोई भी दुर्घटना ना हो।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख