राजनीति

#हादसा

June 5, 2025

हिमाचल BREAKING : निजी बस ने स्कूली वाहन को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचे कई बच्चे- ड्राइवर-कंडक्टर फरार

कई स्कूली बच्चों को आई हैं गंभीर चोटें

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

himachal news

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के तहत आते पालमपुर से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां बच्चों से भरी एक स्कूल बस और एक निजी बस के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। यह हादसा पालमपुर क्षेत्र के भट्टू गांव में उस समय हुआ जब स्कूल बस बच्चों को स्कूल से घर ले जा रही थी।

तेज रफ्तार के कारण टक्कर

स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही दोनों बसें आमने-सामने आईं, तेज रफ्तार के कारण टक्कर टालना संभव नहीं हो पाया। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि दोनों बसों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

 

यह भी पढ़ें : पर्ची फीस पर सीएम सुक्खू का यू टर्न, बोले- हमने नहीं थोपा, फिर कहां से आया आइडिया? जानें

 

घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार के बीच ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत बचाव कार्य में जुट गए।

निजी बस ड्राइवर-कंडक्टर फरार

स्कूल बस में मौजूद बच्चों में से कई को चोटें आई हैं, जिनमें कुछ को गंभीर हालत में पालमपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत की बात यह रही कि समय रहते स्थानीय लोगों ने स्थिति पर नियंत्रण पा लिया और घायलों को तेजी से अस्पताल पहुंचाया गया।

 

यह भी पढ़ें : सुख की सरकार में दुख भरे दिन- सर्टिफिकेट बनाने पर लगेंगे डबल पैसे, छात्रों को करनी होगी जेब ढीली

 

दुर्घटना के तुरंत बाद निजी बस का चालक और कंडक्टर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।

यह जताई जा रही है आशंका

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है। प्रारंभिक जांच में लापरवाही से वाहन चलाने की आशंका जताई जा रही है। इस हादसे ने एक बार फिर से स्कूली बच्चों की सुरक्षा और सार्वजनिक परिवहन की जिम्मेदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय प्रशासन ने अस्पताल जाकर बच्चों का हाल जाना और परिजनों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। इस घटना के बाद पालमपुर इलाके में गम और चिंता का माहौल है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख