#हादसा

August 5, 2026

हिमाचल : पुल से पानी में गिरा टैंकर, एक ने तोड़ा दम- दो की हालत नाजुक

पुल से नीचे पानी में गिरा ट्रैक्टर, मची अफरा-तफरी

शेयर करें:

himachal Bilaspu news

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। जिसने सभी को गमगीन कर दिया है। यहां पर एक ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पुल से नीचे पानी में जा गिरा। हादसा इतना भयानक था कि दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर घायल हो गया है। 

पुल से नीचे पानी में गिरा ट्रैक्टर, मची अफरा-तफरी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला बिलासपुर के झंडूता विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले शाहतलाई से सामने आया है। यहां पर आज बुधवार को ट्रैक्टर पानी का टैंकर लेकर सरायली पुल से गुजर रहा था। इसी दौरान किसी कारण से चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और ट्रैक्टर टैंकर पुल से नीचे पानी में जा गिरा।

यह भी पढ़ें- बड़ी डील करने निकला अवतार, पुलिस को मिली खबर- ढेर सारे नशे संग हुआ अरेस्ट

वाहन के पुल से नीचे गिरते ही आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े और घायलों को बाहर निकालने में मदद की। हादसे की सूचना पुलिस और संबंधित विभाग को भी दी गई।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना तलाई की टीम भी तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस जवानों ने घटनास्थल का जायजा लिया और हादसे से जुड़ी जानकारी जुटानी शुरू की। पुलिस ने स्थानीय लोगों से भी घटना को लेकर पूछताछ की। इसके साथ ही राहत एवं बचाव कार्य में भी पुलिस ने सहयोग किया। हादसे के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें-  बरसात में सर्पदंश से 8 लोगों की थमीं सांसें- मासूम तक बने शिका..र, आप भी रहें सतर्क

हादसे के कारणों का लगाया जा रहा पता

फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि ट्रैक्टर टैंकर अचानक अनियंत्रित क्यों हुआ। क्या वाहन की रफ्तार अधिक थी या फिर किसी अन्य वजह से चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया, इसको लेकर जांच की जा रही है। पुलिस हादसे के हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ा रही है। दुर्घटना के सही कारणों का पता पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही चल पाएगा।

मृतक की पहचान और अन्य जानकारी जुटा रही पुलिस

हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति की पहचान को लेकर भी पुलिस जानकारी जुटा रही है। वहीं, घायलों की हालत और उनकी पहचान से जुड़ी जानकारी भी जुटाई जा रही है। पुलिस के अनुसार, हादसे से संबंधित पूरी जानकारी एकत्रित की जा रही है। जांच के बाद ही हादसे को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।

यह भी पढ़ें-  बरसात में सर्पदंश से 8 लोगों की थमीं सांसें- मासूम तक बने शिका..र, आप भी रहें सतर्क

पुलिस ने शुरू की कानूनी कार्रवाई

पुलिस थाना तलाई की ओर से मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने हादसे के संबंध में जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल से जरूरी जानकारी जुटाई जा रही है। हादसे की वजह सामने आने के बाद ही दुर्घटना के कारणों की पूरी तस्वीर साफ होगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख