#हादसा

May 26, 2025

हिमाचल : पांच महीने पहले ही बनाया था सपनों का आशियाना, धूं-धूं कर हुआ राख; परिवार निशब्द

परिजनों का रो-रो कर हो रहा बुरा हाल

शेयर करें:

Hartkoti shimla

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जिले के हाटकोटी क्षेत्र में पांच महीने पहले बने घर में आग लगी गई है। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

पांच महीने पहले ही बनाया था घर

आपको बता दें कि ये दर्दनाक घटना सोमवार सुबह घटित हुई, जब एक चार मंजिला रिहायशी मकान की तीसरी मंजिल में अचानक भीषण आग भड़क उठी। यह मकान सेवानिवृत्त अधिकारी सुंदर लाल का है, जिन्होंने इसे मात्र 5-6 महीने पहले ही निर्माण करवा कर तैयार किया था।

यह भी पढ़ें : विमल नेगी केस पर बोले CM सुक्खू- CBI को देंगे पूरा सहयोग, BJP की राजनीति नहीं सहेगा हिमाचल

धूं-धूं कर जलने लगा मकान

आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी मंजिल जलकर राख हो गई और मकान के अन्य हिस्सों को भी भारी क्षति पहुंची है। घटना सुबह करीब 10 बजे के आसपास घटी, जब सुंदर लाल के घर की तीसरी मंजिल से धुआं उठता देखा गया।

तीसरी मंजिल पर रखा सामनन राख

स्थानीय लोगों ने आग को गंभीरता से लेते हुए तुरंत दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। करीब साढ़े 10 बजे तक फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए।

 

अग्निशमन अधिकारी नितिन ने पुष्टि की कि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे और अधिक नुकसान होने से बच गया। हालांकि, तीसरी मंजिल पर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के घायल होने या जान गंवाने की सूचना नहीं है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : मोहल्ले में हल्ला मचा रहा था शराबी, शांत करवाने पहुंचे ASI को पत्नी ने डंडे से पीटा

स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने में दमकल कर्मियों का भरपूर सहयोग किया। उनकी तत्परता और सूझबूझ के कारण आग को फैलने से रोका जा सका। घटना के समय सुंदर लाल और उनका परिवार सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहा।

पूरा परिवार निशब्द

अधिकारियों के अनुसार आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक अनुमान शॉर्ट सर्किट की ओर इशारा कर रहे हैं, लेकिन वास्तविक कारण फॉरेंसिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। साथ ही नुकसान के आकलन का काम भी शुरू कर दिया गया है। इस घटना के बाद परिवार निशब्द है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख