#हादसा

September 23, 2024

हिमाचल : शटरिंग करते गिर गया सुरेश, साथियों ने पहुंचाया अस्पताल, नहीं बच पाया

शेयर करें:

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले से बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां अमरोह क्षेत्र में एक व्यक्ति की शटरिंग का काम करते समय गिरने के कारण मौ त हो गई है। मृतक की पहचान सुरेश कुमार के रूप में हुई है- जिसकी उम्र 50 साल बताई जा रही है।

शटरिंग का काम करता था सुरेश

बताया जा रहा है कि सुरेश कुमार शटरिंग का कार्य कर अपना गुजर-बसर कर रहा था। सुरेश की आकस्मिक मौत के बाद से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। यह भी पढ़ें: हिमाचल : निजी बस संचालक की दादागिरी, बीच सड़क में अध्यापिकाओं से की बदतमीजी

शटरिंग से गिरा, हुई मौत

जानकारी के अनुसार, सुरेश अमरोह में एक जगह शटरिंग का काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक असका संतुलन बिगड़ा और वह नीचे गिर गया। हादसे में सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गया।

परिवार में मची चीख-पुकार

जिसके बाद वहां मौजूद लोगों द्वारा उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। मगर तब तक काफी देर हो चुकी थी। अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में सुरेश की मौत हो चुकी थी। सुरेश की मौत की खबर सुनने के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। यह भी पढ़ें: हिमाचल: होटल में लग रही थी लड़कियों के जिस्म की बोली; दे*ह व्यापार का पर्दाफाश

मेहनती और जिम्मेदार व्यक्ति था सुरेश

लोगों का कहना है कि सुरेश बहुत मेहनती और जिम्मेदार व्यक्ति था। उसका गांव में किसी के साथ कोई मतभेद नहीं था। उसका मिलनसार स्वभाव हमेशा हमारे दिलों में रहेगा। भगवान दुख की घड़ी में परिवार को हिम्मत प्रदान करे। वहीं, मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव का पोस्टमार्टम करवाया और फिर शव परिजनों के हवाले कर दिया। मामले की पुष्टि SP हमीरपुर भगत सिंह ने की है। यह भी पढ़ें: हिमाचल की बेटी को केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, पहले अटेंप्ट में पास किया UPSC एग्जाम

तीसरी मंजिल से गिरा मिस्त्री

आपको बता दें कि आज ऐसा ही एक मामला हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला से भी सामने आया है। यहां झाड़माजरी में कंस्ट्रक्शन का काम करते समय एक मिस्त्री की तीसरी मंजिल से गिरने के कारण मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि हादसा ठेकेदार की ओर से लेबर और मिस्त्री को सुरक्षा के उपकरण उपलब्ध ना करवाने के कारण पेश आया है। लोगों का कहना है कि फैक्ट्रियों या ठेकेदारों के पास काम करने वाले लोगों को ठेकेदारों द्वारा सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं करवाए जा रहे हैं। जिस कारण उन्हें मजबूरन खतरे के साए में रहकर काम करना पड़ रहा है। ऐसे में बहुत सारे मामलों में ठेकेदारों की लापरवाही मिस्त्री व मजदूरों की मौत का कारण बन रही है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख