#हादसा
August 8, 2025
हिमाचल : सरकारी नौकरी मिलने से बेहद खुश था युवक, तीन महीने बाद ऑन ड्यूटी निकले प्राण
जवान बेटे की थमी सांसें, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़
शेयर करें:

सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार ने हादसे में अपना जवान कमाऊ बेटा खो दिया है। बेटे की मौत के बाद पूरे परिवार में चीख-पुकार मची हुई है।
बताया जा रहा है कि युवक की मौत करंट लगने के कारण हुई है। दुखद बात यह है कि युवक की अभी तीन महीने पहले ही सरकारी नौकरी लगी थी। बेटे की नौकरी लगने के बाद परिवार में खुशियों का माहौल था। मगर अ ं्बीू78 सभी खुशियां मातम में पसर गई हैं।
यह मामला कसौली से सामने आया है। जहां पर चढ़ियार गुनाई पोस्ट ऑफिस कोटबेजा में करंट लगने से वन मित्र की दुखद मौत हो गई है। अभी तीन महीने पहले ही युवक वन मित्र में भर्ती हुआ था। मृतक की पहचान 23 वर्षीय रजनीश के रूप में हुई है। जवान बेटे की मौत के परिजन गहरे सदमे में हैं।
परिजनों को जैसे ही बेटे की मौत की खबर मिली- परिजनों में चीख पुकार मच गई। रजनीश की नौकरी लगने के बाद पहला बड़ा त्योहार रक्षा बंधन था- जिसको मनाने की घर पर धूमधाम से तैयारियां चल रही थी। मगर होनी को कुछ और ही मंजूर था।
परिजनों ने बताया कि अब रजनीश की नौकरी भी लग गई थी। ऐसे में वो लोग उसकी शादी के बारे में सोच रहे थे। रजनीश की नौकरी लगने से वो बहुत खुश था। उसका सपना था कि वो सरकारी नौकरी करे, लेकिन नौकरी लगने के महज तीन महीने बाद ही उसकी जान चली गई।