#हादसा

September 18, 2024

हिमाचल : तीर्थयात्रा पर गया था परिवार, कार की हुई ट्रैक्टर से टक्कर, पांच थे सवार

शेयर करें:

सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला से एक दुखद खबर सामने आई है। जिले के नालागढ़ क्षेत्र की एक कार सड़क हादसे का शिकार हो गई है। हादसे के वक्त कार में पांच लोग सवार थे। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि, एक बच्चे समेत तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

एक ही परिवार के 5 लोगों के साथ हादसा

सभी घायलों को उपचार के लिए PGI रेफर कर दिया गया है। हादसे के शिकार हुए ये सभी लोग एक ही परिवार के थे। परिवार के दो सदस्यों की मौत की खबर सुनने के बाद से घर पर मातम पसर गया है। यह भी पढ़ें : हिमाचल : ज्यादा पैसा कमाने के चक्कर में फंसा डॉक्टर, लगा 71 लाख का चूना

ट्रैक्टर-ट्राली के साथ हुई जोरदार टक्कर

मिली जानकारी के अनुसार, नालागढ़ के एक परिवार के पांच लोग कार में सवार होकर गोगामेड़ी बागड़ तीर्थयात्रा पर गए थे। इसके बाद यह सभी लोग गोगामेड़ी से दर्शन करके सफीदों के मकबरा पीर पर दर्शनों के लिए आ रहे थे। इसी बीच सफीदों के पास रत्ताखेड़ा गांव के पास उनकी कार की टक्कर लोहे के सरियों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ हो गई।

कार के उड़े परखच्चे

हादसे में कार में सवार पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भयानक था कि कार में परख्च्चे उड़ गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों द्वारा सी घायलों को नागरिक अस्पताल दाखिल करवाया। यह भी पढ़ें : संजौली में पत्थरबाजी करने वाले 70 लोगों की पहचान, अब होंगी गिरफ्तारियां

दो की मौत, 3 PGI रेफर

अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने महिला समेत दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। जबकि, तीन अन्य की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें PGI रोहतक रेफर कर दिया। मृतक की पहचान 35 वर्षीय भाग सिंह के रूप में हुई हो- जो कि नालागढ़ का रहने वाला था।

तीर्थयात्रा पर गया था परिवार

फिलहाल, पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है। पुलिस टीम ने हिमाचल पुलिस को भी हादसे के बारे में सूचित कर दिया है। जल्द ही हादसे का शिकार हुए बाकि लोगों की भी जानकारी मिल जाएगी।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख