#हादसा
June 29, 2026
हिमाचल: शादी की खुशियां मा.तम में बदली, निकाह से मात्र 4 दिन पहले दुल्हन के पिता - भाई की मौ*त
चंबा में हुए भीषण हादसे में दुल्हन के पिता भाई सहित चार की गई थी जान
शेयर करें:

चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने एक परिवार की सारी खुशियां पलभर में छीन लीं। जिस घर में बेटी की शादी को लेकर उत्साह का माहौल था, वहां एक ही झटके में मातम पसर गया। घर में बेटी की शादी लगभग शुरू हो चुकी थी और मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू हो चुका था। उसी घर में दुल्हन के पिता और भाई की मौत ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। शादी से महज चार दिन पहले हुए एक भीषण सड़क हादसे में दुल्हन के पिता और भाई की मौत हो गईए जिससे पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
जानकारी के अनुसार परिवार की बेटी का निकाह 2 जुलाई को होना तय था। घर में शादी की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी थीं। परिजन खरीदारी, मेहमानों की व्यवस्था और अन्य रस्मों की तैयारियों में व्यस्त थे। परिवार के मुखिया शुक्रदीन भी अपनी बेटी की शादी को यादगार बनाने के लिए लगातार जुटे हुए थे। किसी ने भी नहीं सोचा था कि शादी की खुशियों के बीच ऐसा दुखद हादसा परिवार की जिंदगी बदल देगा।
यह भी पढ़ें : हिमाचल से चरस लेने आए थे चार राजस्थानी दोस्त, पुलिस के हत्थे चढ़े- पहुंचे जेल
बताया जा रहा है कि शनिवार की रात को नकरोड़.हिमगिरी मार्ग पर डैम सड़क के समीप एक वाहन हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में शुक्रदीन और उनके भतीजे सलमान सहित चार लोगों की मौत हो गई। यह सभी एक ही वाहन में सवार थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : शॉर्ट सर्किट के बाद फटे गैस सिलेंडर, कुछ ही पल में राख हुआ सरकारी स्कूल
इस हादसे ने सबसे बड़ा आघात उस बेटी को दिया है, जिसकी शादी महज चार दिन बाद होने वाली थी। शादी के सपने संजो रही बेटी के सिर से पिता का साया उठ गया, जबकि भाई का साथ भी हमेशा के लिए छूट गया। जिस घर में शहनाइयों की गूंज सुनाई देने वाली थी, वहां अब चीख-पुकार और आंसुओं का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : रसोईघर में काम कर रही 31 वर्षीय महिला को सांप ने डसा- निकले प्राण
दर्दनाक हादसे की खबर फैलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीण बड़ी संख्या में पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। स्थानीय लोगों ने घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए कहा कि शादी से ठीक पहले परिवार पर टूटा यह दुख किसी त्रासदी से कम नहीं है। गांव में हर व्यक्ति इस हादसे से स्तब्ध और दुखी नजर आ रहा है।
कुछ घंटे पहले तक जिस आंगन में शादी की तैयारियों की रौनक थी, वहां अब सन्नाटा पसरा हुआ है। रिश्तेदार जो शादी की खुशियों में शामिल होने पहुंचे थे, वे अब परिवार को सांत्वना देने में जुटे हैं। इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं और पूरे क्षेत्र को गहरे शोक में डुबो दिया है।