#अपराध
June 29, 2026
हिमाचल से चरस लेने आए थे चार राजस्थानी दोस्त, पुलिस के हत्थे चढ़े- पहुंचे जेल
कार की डिक्की से बरामद हुई चरस
शेयर करें:

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत कुल्लू जिला से पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए तीन युवकों को ढेर सारी चरस के साथ गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला कुल्लू के मंडी-सुंदरनगर फोरलेन से सामने आया है। यहां पर पुलिस नशे के खिलाफ गश्त कर रही थी। आवाजाही वाले सभी वाहनों का नियमित चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान मंडी की तरफ से एक सफेद रंग की फोर्ड इकोस्पोर्ट कार आती दिखाई दी, जिसे पुलिस टीम ने शक के आधार पर जांच के लिए रोका।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : रसोईघर में काम कर रही 31 वर्षीय महिला को सांप ने डसा- निकले प्राण
जब पुलिस टीम ने कार की तलाशी ली तो डिक्की में रखे सामान को चेक किया गया। तलाशी के दौरान कार की मैट के नीचे छिपाकर रखे गए पांच पैकेट बरामद हुए। जांच करने पर इन पैकेटों में चरस मिली। पुलिस ने मौके पर ही चरस को कब्जे में लेकर उसका वजन करवाया, जिसमें कुल मात्रा 1.055 किलोग्राम पाई गई।

पुलिस के अनुसार, कार में चार युवक सवार थे। पूछताछ के दौरान उनकी पहचान आशीष कुमार उम्र 39 साल, वीरेन्द्र कुमार उम्र 29 साल, जैकी उम्र 20 साल और प्रमोद उम्र 19 साल के रूप में हुई है। सभी आरोपी राजस्थान के झुंझुनूं जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : शॉर्ट सर्किट के बाद फटे गैस सिलेंडर, कुछ ही पल में राख हुआ सरकारी स्कूल
चरस बरामद होने के बाद पुलिस ने चारों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ पुलिस थाना धनोटू में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 20, 25 और 29 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी चरस कहां से लेकर आए थे और इसे कहां पहुंचाने की योजना थी।
मामले की जांच थाना धनोटू पुलिस द्वारा की जा रही है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। STF की इस कार्रवाई को नशे के कारोबार पर एक बड़ी चोट माना जा रहा है।