#हादसा

April 3, 2026

हिमाचल: निजी बस ने कु.चला बुजुर्ग, अगले टायर के नीचे आया; बस स्टैंड पर मची अफरा तफरी

पुलिस ने बस चालक के खिलाफ दर्ज किया मामला

शेयर करें:

Road Accident mandi

मंडी। हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसे एक बार फिर चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। खासकर वाहन चालकों की लापरवाही अब पैदल चलने वाले लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। आए दिन सामने आ रही दुर्घटनाएं यह संकेत दे रही हैं कि सड़कों पर सुरक्षा के नियमों की अनदेखी भारी पड़ रही है। ऐसा ही एक दर्दनाक हादसा मंडी जिले के जोगिंद्रनगर बस अड्डे पर सामने आया, जहां एक निजी बस की चपेट में आने से एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना शाम करीब पांच बजे की बताई जा रही है।

निजी बस ने कुचल दिया बुजुर्ग

जानकारी के अनुसार पालमपुर से मनाली की ओर जा रही एक निजी बस जैसे ही जोगिंद्रनगर बस अड्डे के भीतर दाखिल हुई, उसी दौरान अचानक एक बुजुर्ग व्यक्ति बस के अगले टायर के नीचे आ गया। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर अफरा.तफरी मच गई और बस अड्डे का परिसर खून से लथपथ हो गया।

 

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार में 'अंदरूनी कलह' तेज, HPTDC के 8 होटल निजी हाथों में देने पर बिफरे RS बाली

अस्पताल में भर्ती बुजुर्ग

घायल की पहचान सुभाष चंद के रूप में हुई है, जो त्रामट क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसारए हादसे के बाद तुरंत स्थानीय लोगों ने मदद करते हुए घायल को निजी वाहन के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार घायल के नाक में गहरी चोट आई है और उसकी टांग भी फ्रैक्चर हो गई है।

 

यह भी पढ़ें : अनुराग बोले: मोदी सरकार ने खत्म किया फर्जी राशन कार्ड का खेल, हिमाचल में 25 हजार हुए रद्द

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे के पीछे लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। यह हादसा एक बार फिर यह सवाल खड़ा करता है कि आखिर बस अड्डों जैसे भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भी वाहन चालक सावधानी क्यों नहीं बरतते। अगर समय रहते सख्ती नहीं की गई, तो ऐसे हादसे आगे भी लोगों की जान पर भारी पड़ सकते हैं।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख