मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में भूकंप के झटके लगे हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.3 रही है। हालांकि, भूकंप से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।
भूकंप का बहुत जोरदार झटका
लोगों का कहना है कि भूकंप का बहुत जोर का झटका लगा। खिड़कियों के शीशे भी चटकने की आवाज आई। जिसके बाद सभी लोग घर से बाहर खुले मैदान की तरफ निकल गए।
यह भी पढ़ें: टांडा मेडिकल कॉलेज की कैंटीन में शौचालय के पानी का इस्तेमाल, स्वास्थ्य से खिलवाड़
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने भूकंप की पुष्टि की है। मौसम विभाग शिमला ने बताया कि शुक्रवार सुबह 9 बजे 53 मिनट पर मंडी जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इस दौरान भूकंप का केंद्र जमीन से पांच किलोमीटर नीचे था। राहत की बात यह है कि किसी भी तरह का जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।
फ्लैश फ्लड की चेतावनी जारी
मौसम विभाग ने हिमाचल में आज चार जिलों में भारी बारिश के साथ फ्लैश फ्लड की चेतावनी भी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के शिमला, चंबा, मंडी और सिरमौर जिला के कुछ एक स्थानों पर भारी बारिश के साथ बाढ़ का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है और नदी नालों से दूर रहने की अपील की है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार हिमाचल में 14 अगस्त तक मौसम खराब बना रहेगा।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: रिहायशी मकान में मिला नशा, खेप के साथ तीन हुए अरेस्ट
भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी
प्रदेश में आज भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, 10 और 11 अगस्त को हिमाचल के कांगड़ा, मंडी, शिमला,सोलन और सिरमौर जिला में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान प्रदेश के इन जिला में भारी बारिश के साथ बादल फटने जैसी घटनाओं से सचेत रहने को कहा गया है।
20 हजार से ज्यादा गईं जानें
हिमाचल प्रदेश में 4 अप्रैल, 1905 को भयानक भूकंप आया था। भूकंप की तीव्रता 7.8 रही थी। इस दौरान 20 हजार से ज्यादा इंसानी जानें चली गई थीं। भूकंप से एक लाख के करीब इमारतें तहस-नहस हो गई थीं। जबकि, 53 हजार से ज्यादा मवेशी भी भूकंप की भेंट चढ़ गए थे।
यह भी पढ़ें: 23 साल की रचना- एक साल पहले बनी थी दुल्हन, आज अर्थी सजाने को ना घर बचा ना गांव
कैसे आता है भूकंप?
भूकंप के आने की मुख्य वजह धरती के अंदर प्लेटों का टकरना है। धरती के अंदर सात प्लेट्स होती हैं- जो लगातार घूमती रहती हैं। जब यह प्लेटें किसी जगह पर आपस में टकराती हैं, तो वहां फॉल्ट लाइन जोन बन जाता है और सतह के कोने मुड़ जाते हैं। सतह के कोने मुड़ने की वजह से वहां दबाव बनता है और प्लेट्स टूटने लगती हैं। इन प्लेट्स के टूटने से अंदर की एनर्जी बाहर आने का रास्ता खोजती है, जिसकी वजह से धरती हिलती है और हम इसे भूकंप मानते हैं।
आपदा के बाद लापता कई लोग
आपको बता दें कि बीती 31 जुलाई वाली आपदा से पूरे हिमाचल प्रदेश को झकझोर कर रखा दिया है। इस आपदा के बाद से अभी भी करीब 40 लोग लापता हैं। हालांकि, प्रभावित क्षेत्रों में रेस्क्यू टीमें लापता लोगों की तलाश में जुटी हुई हैं। प्रदेश में इस मानसून सीजन के दौरान 98 घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। जबकि, 205 घरों को आंशिक नुकसान पहुंचा है।