#हादसा

July 14, 2026

हिमाचल : चलती कार पर गिरा विशालकाय पेड़, नौकरी की ज्वाइनिंग के लिए जा रहा था युवक

मामा के साथ घर से निकला था भांजा- हु्आ बुरा हाल

शेयर करें:

dry-pine-tree-falls-on-road-in-nerwa-two-cars-damaged-boy-job-joining-day

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में आज सुबह एक हादसा पेश आया है। यहां नेरवा के वार्ड नंबर-7 में पहाड़ी से अचानक एक विशाल सूखा चीड़ का पेड़ टूटकर मुख्य सड़क पर आ गिरा।

चलती कार पर गिरा पेड़

उस समय सड़क पर वाहनों की आवाजाही जारी थी। पेड़ की चपेट में आने से वहां से गुजर रही एक मारुति ऑल्टो कार और सड़क किनारे खड़ी एक टाटा इंडिगो कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। 

यह भी पढ़ें- हिमाचल में सरकारी पैसों की हेराफेरी : पंचायत में हुआ बड़ा खेल- कोर्ट ने मांगा पूरा हिसाब

किसी को नहीं मिला संभलने का मौका

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना इतनी अचानक हुई कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। तेज आवाज के साथ विशाल पेड़ सड़क पर गिरा और देखते ही देखते दोनों वाहन उसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके की ओर दौड़े और घायल को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की।

 

नौकरी ज्वाइन करने निकला था रमन

जानकारी के अनुसार, बिलासपुर जिले के श्री नयनादेवी क्षेत्र के निवासी हुकम चंद अपने भतीजे रमन कुमार को नौकरी ज्वाइन करवाने के लिए नेरवा की ओर जा रहे थे। उनकी मारुति ऑल्टो जैसे ही वार्ड नंबर-7 के पास पहुंची, उसी दौरान पहाड़ी से सूखा चीड़ का पेड़ टूटकर सीधे कार पर गिर पड़ा।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में डॉक्टरों का कमाल : प्रेग्नेंट भैंस के पेट से निकाले 66 लोहे के टुकड़े, बचाई जान

रमन की कार पर गिरा बड़ा पेड़

हादसे में रमन कुमार के हाथ और बाजू में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया- जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत पर चिकित्सकों की निगरानी रखी गई।

बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई गाड़ी

इस दुर्घटना में सड़क किनारे खड़ी टाटा इंडिगो कार भी पेड़ के नीचे दब गई और उसे भी भारी नुकसान पहुंचा। दोनों वाहनों के शीशे, छत और अन्य हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : खराब जूस पीने से टूटा व्रत- उपभोक्ता ने कंपनी पर ठोका केस, मिला 60 हजार मुआवजा

सैकड़ों स्कूली बच्चे भी जाते हैं...

स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर यह घटना हुई, वहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग और स्कूली बच्चे गुजरते हैं। अगर हादसा स्कूल खुलने या अधिक भीड़भाड़ के समय होता तो स्थिति कहीं अधिक गंभीर हो सकती थी। लोगों ने इसे बड़ी मानवीय त्रासदी टलने जैसा बताया।

यातायात रहा प्रभावित

घटना के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों ने पेड़ हटाने और रास्ता बहाल करने के लिए संबंधित विभाग को सूचना दी। इसके बाद सड़क से पेड़ हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई, जिससे यातायात को दोबारा सुचारु किया जा सके।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : खर्च को लेकर कपल में विवाद- पत्नी ने चा.कू से किए वार, पति का प्राइवेट पार्ट...

नहीं टला है खतरा...

स्थानीय पार्षद बबिता तंगड़ाईक ने घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आबादी वाले क्षेत्रों और सड़कों के ऊपर कई सूखे एवं जर्जर पेड़ अब भी खड़े हैं, जो भविष्य में भी खतरा बन सकते हैं। उन्होंने बताया कि वन विभाग के सहयोग से ऐसे सभी खतरनाक पेड़ों की पहचान कर उन्हें प्राथमिकता के आधार पर हटाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

लोगों की प्रशासन से मांग

घटना के बाद क्षेत्र के लोगों ने भी प्रशासन और वन विभाग से मांग की है कि बरसात के मौसम को देखते हुए संवेदनशील स्थानों पर खड़े सूखे पेड़ों का सर्वेक्षण कर समय रहते उन्हें हटाया जाए, ताकि लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख