राजनीति

#विविध

July 14, 2026

हिमाचल में डॉक्टरों का कमाल : प्रेग्नेंट भैंस के पेट से निकाले 66 लोहे के टुकड़े, बचाई जान

भैंस ने चारे के साथ निगल लिया था लोहा

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

una himachal buffalo surgery veterinary doctors animal health haroli

ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला से एक बेहद ही चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां नौ महीने की गर्भवती भैंस के पेट में बड़ी संख्या में कीलें, तार और लोहे के नुकीले टुकड़े मिले हैं। जिसके बाद डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी कर न केवल भैंस की जान बचाई, बल्कि उसके पेट से नुकीली वस्तुएं भी बाहर निकालीं। 

10 दिनों से चारा नहीं खा रही थी भैंस

यह मामला ऊना जिले के हरोली उपमंडल के बरेवाल गांव का है। पशुपालक करनैल सिंह अपनी गर्भवती भैंस को इलाज के लिए लालरी स्थित पशु चिकित्सा पॉलीक्लिनिक लेकर पहुंचे। उन्होंने बताया कि भैंस करीब 10 दिनों से चारा नहीं खा रही थी और लगातार सुस्त होती जा रही थी। 

यह भी पढ़ें- हिमाचल में सरकारी पैसों की हेराफेरी : पंचायत में हुआ बड़ा खेल- कोर्ट ने मांगा पूरा हिसाब

अल्ट्रासाउंड से खुला राज

पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. निशांत रनौत ने बताया कि भैंस की विस्तृत जांच की गई। खून की जांच, अल्ट्रासाउंड और अन्य परीक्षणों के बाद पता चला कि उसके पेट में बड़ी मात्रा में धातु की नुकीली वस्तुएं मौजूद हैं। भैंस की हालत गंभीर होने के कारण तुरंत ऑपरेशन करने का फैसला लिया गया। 

पेट से निकाली गई 66 धातु की वस्तुएं

डॉ. निशांत रनौत, डॉ. नवनीत शर्मा, डॉ. शिल्पा रनौत और डॉ. स्टेफनी प्रधान की टीम ने जटिल सर्जरी कर भैंस के पेट से कुल 66 धातु की वस्तुएं निकालीं। इनमें कीलें, तार और लोहे के छोटे-छोटे नुकीले टुकड़े शामिल थे, जिन्हें भैंस ने चारे के साथ निगल लिया था।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : खराब जूस पीने से टूटा व्रत- उपभोक्ता ने कंपनी पर ठोका केस, मिला 60 हजार मुआवजा

डॉक्टरों ने दी पशुपालकों को सलाह

पशु चिकित्सकों ने पशुपालकों से अपील की है कि पशुओं के चारे और आसपास के क्षेत्र को साफ-सुथरा रखें। खुले में पड़ी कीलें, तार और धातु के टुकड़े अक्सर चारे के साथ पशुओं के पेट में चले जाते हैं, जिससे उनकी जान तक खतरे में पड़ सकती है। यह सफल सर्जरी न सिर्फ पशु चिकित्सकों की कुशलता का उदाहरण बनी, बल्कि समय पर इलाज मिलने से एक गर्भवती भैंस की जान भी बच गई।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख