#हादसा
August 7, 2025
J&K : गहरी खाई में गिरी CRPF जवानों से भरी गाड़ी, 3 ने तोड़ा दम; मौके पर मची चीख-पुकार
ऑपरेशन से वापस लौट रहे थे जवान
शेयर करें:

शिमला/J&K। हिमाचल के पड़ोसी राज्य जम्मू-कश्मीर में बड़ा भंयकर सड़क हादसा पेश आया है। यहां उधमपुर जिले के बसंतगढ़ इलाके में एक CRPF वाहन गहरी खाई में गिर गया है। इस हादसे में तीन जवानों की जान चली गई है- जबकि, 15 जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
हादसा आज सुबह करीब 10.30 बजे पेश आया है। अभी मृतकों और घायलों के नाम की लिस्ट नहीं आई है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायलों क उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचा दिया है।
पुलिस के पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों ने कई घायलों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त जवान बसंतगढ़ से एक ऑपरेशन से लौट रहे थे। दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी में अर्धसैनिक बल की 187वीं बटालियन के 18 जवान सवार थे।
इस दौरान कंडवा में गाड़ी सड़क से फिसलकर नाले में जा गिरी। हादसे में तीन जवानों की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि, 15 जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मामले की पुष्टि ASP संदीप भट्ट ने की है।