#हादसा

July 7, 2026

चंडीगढ़ हाईवे पर कंटेनर ने लगाई अचानक ब्रेक, पीछे टकराई कार- हिमाचल के 3 लोगों की मौ*त

शादी समारोह से लौटते समय हुआ हादसा

शेयर करें:

himachal Una News

ऊना/चंडीगढ़। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के तीन लोगों की मंगलवार को चंडीगढ़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई।  जिसने पल भर में खुशियों को मातम में बदल दिया। यहां पर एक तेज रफ्तार कार आगे चल रहे कंटेनर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार तीनों लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

शादी समारोह से लौटते समय हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनों लोग चंडीगढ़ में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस ऊना लौट रहे थे। वे दो अलग-अलग गाड़ियों में सफर कर रहे थे। जैसे ही उनकी कार खरड़ के पास भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर टोल प्लाजा के नजदीक पहुंची, तभी आगे चल रहे एक कंटेनर ने अचानक ब्रेक लगा दी। कंटेनर के अचानक रुकने से पीछे आ रही एचपी-20जी-5666 नंबर की कार उसे संभाल नहीं पाई और सीधे कंटेनर से जा भिड़ी।

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार को हाईकोर्ट ने दिए सख्त आदेश, कहा- हिमकेयर फंड जल्द करें जारी

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के उड़ गए परखच्चे

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। हादसा इतना दर्दनाक था कि कार में सवार तीनों लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।

मृतकों की पहचान 

देहलां गांव के रहने वाले सुरेश ऐरी की हादसे में मौके पर ही मौत हो गई। वह पेशे से वकील थे और समाजसेवा के कामों में भी हमेशा आगे रहते थे।
मैहतपुर के कारोबारी आदित्य जैन भी इस हादसे का शिकार हो गए। वह उद्योगपति शम्मी जैन के बेटे थे।
आदित्य जैन की पत्नी की भी इस दर्दनाक हादसे में जान चली गई।

यह भी पढ़ें : सुक्खू कैबिनेट की अहम बैठक जल्द, शिक्षक भर्ती से लेकर फर्जी इंटरनेट पोर्टल्स पर हो सकते हैं बड़े फैसले

हादसे की खबर मिलते ही पूरे ऊना जिले में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं रिश्तेदार और जानने वाले भी इस दुखद घटना से सदमे में हैं। 

पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच

घटना की सूचना मिलते ही घड़ूंआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया तथा तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस सड़क हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल शर्मसार! अपनी बेटी के साथ पिता ने की नीचता, अदालत ने 20 साल के लिए भेजा जेल

शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि हादसा ओवरस्पीड या चालक को झपकी आने की वजह से हो सकता है। हालांकि पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही दुर्घटना की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी।

ऊना में शोक का माहौल

एक साथ तीन लोगों की मौत की खबर से ऊना जिले में शोक की लहर है। मृतकों के घरों पर लोगों का तांता लगा हुआ है। क्षेत्र के सामाजिक, राजनीतिक और व्यापारिक संगठनों ने भी हादसे पर गहरा दुख जताते हुए दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी है।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख