#हादसा

April 17, 2026

हिमाचल : सुबह-सवेरे ट्रक में जा घुसी कार, उड़े परखच्चे- अंदर फंस गए दो लोग, मची चीख-पुकार

कार सवारों की हालत देख लोग हुए हैरान

शेयर करें:

car truck two people theyog shimla himachal police road

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला ठियोग-हाटकोटी मार्ग पर स्थित NH-705 का है- जहां शुक्रवार सुबह एक भयानक हादसा पेश आया है।

सुबह-सवेरे ट्रक में जा घुसी कार

यहां सुबह-सवेरे एक कार और सामने से आ रहे ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया

यह भी पढ़ें : हिमाचल : पोती को लेने स्कूल गई थी पत्नी, पीछे घर के बरामदे में पति ने लगाया फं*दा- परिवार बेसुध

कार में सवार थे दो लोग

हादसे के वक्त कार में दो लोग सवार थे, जबकि ट्रक में चालक और कंडक्टर मौजूद थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार दोनों लोग कार में ही फंस गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

 

Car and Truck Collide on NH 705

खुल गए कार के एयरबैग

DSP सिद्धार्थ शर्मा के मुताबिक, टक्कर के तुरंत बाद कार के एयरबैग खुल गए। जिससे कार सवारों की जान बच गई और उन्हें केवल मामूली चोटें आईं। ट्रक में सवार दोनों लोग भी सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : कॉलेज छात्राओं के साथ की शर्मनाक हरकतें, सरकार ने नौकरी से निकाले तीन प्रोफेसर

हाईवे पर लगा लंबा जाम

हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जिससे ऑफिस जाने वाले कर्मचारियों और स्कूल-कॉलेज के छात्रों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

 

Car and Truck Collide on NH 705

कैसे पेश आया हादसा?

बाद में स्थानीय लोगों और वाहन चालकों की मदद से यातायात बहाल किया गया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख