#हादसा

May 26, 2025

हिमाचल : पिकअप ड्राइवर ने गलत दिशा में घुसकर कार को मारी जोरदार टक्कर, महिला ने मौके पर तोड़ा दम

पुलिस टीम ने पिकअप चालक के खिलाफ मामला किया दर्ज

शेयर करें:

Sirmaur News

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। उपमंडल पावंटा साहिब के जोहड़ों क्षेत्र में एक पिकअप और कार में जोरदार टक्कर हो गई है। हादसे में दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए हैं।

कार और पिकअप में टक्कर

हादसे के वक्त कार में महिला समेत दो लोग सवार थे। गाड़ियों की टक्कर होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में महिला की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि, पिकअप और कार का ड्राइवर दोनों ही गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : सड़क से नीचे लुढ़की स्कूटी, रात भर फोन करता रहा परिवार; बेटे ने तड़प-तड़प कर त्यागे प्राण

गलत दिशा में मारी टक्कर

मिली जानकारी के अनुसार, यह सड़क हादसा बीते कल उस वक्त पेश आया- जब जोहड़ो (माजरा) के पास पांवटा साहिब से नाहन की ओर आ रही एक पिकअप के चालक ने नाहन की ओर से आ रही एक कार को गलत दिशा में टक्कर मार दी।

महिला की मौत, दो गंभीर घायल

दोनों गाड़ियों की टक्कर होते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। हादसे में दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। कार में सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे में कार का चालक और पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हुए हैं- जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल हनीमून मनाने आ रहे थे दो कपल, 21 साल की महिला का उजड़ा सुहाग-4 की हालत नाजुक

पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज

मृतका की पहचान तुलसी के रूप में हुई है। पिकअप चालक की पहचान तालिब (27) के रूप में हुई है- जो कि हरियाणा के यमुनानगर का रहने वाला है। पुलिस टीम ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद महिला के शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। मामले की पुष्टि करते हुए पांवटा साहिब के DSP मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख