#हादसा

August 7, 2026

हिमाचल : सड़क धंसने से खाई में समाई चलती कार, दादा-दादी और 6 साल की पोती थे सवार

वाहन की हालत देख सहमे लोग, मची चीख-पुकार

शेयर करें:

car gorge road edge dalhousie chamba heavy rain himachal monsoon

चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में चलती कार के नीचे सड़क का कच्चा किनारा अचानक धंस गया और कार गहरी खाई में जा गिरा। कार में दादा-दादी के साथ उनकी छह वर्षीय पोती सवार थी। वाहन की हालत देख स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया।

खाई में समाई चलती कार

राहत की बात यह रही कि हादसे में तीनों की जान बच गई और उन्हें केवल मामूली चोटें आईं। स्थानीय लोगों की तत्परता और पुलिस की मदद से सभी को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में ढेर सारे चिट्टे संग 'SINGH' साहब गिरफ्तार : टीवी के स्पीकर में छिपाई थी खेप

दादा-दादी और 6 साल की पोती थे सवार

बनीखेत-डल्हौजी संपर्क मार्ग पर शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। भटिया के पास सड़क का कच्चा किनारा अचानक धंस जाने से एक कार गहरी खाई में जा गिरी। राहत की बात यह रही कि कार में मौजूद दादी और उनकी छह वर्षीय पोती को केवल मामूली चोटें आईं और समय रहते उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

सड़क धसने से गिरी कार

जानकारी के अनुसार, भनौता गांव निवासी जोगिंद्र कुमार अपनी पत्नी कुसुमलता और छह वर्षीय पोती नविष्का शर्मा के साथ कार में डल्हौजी से बनीखेत की ओर जा रहे थे। जब उनका वाहन भटिया के पास पहुंचा तो चालक जोगिंद्र कुमार शौच के लिए रुके और कार को सड़क के किनारे बने कच्चे हिस्से में खड़ा कर वाहन से नीचे उतर गए।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में नहीं रुक रहा बारिश का सिलसिला : आज अलर्ट पर दो जिले, जानें मौसम अपडेट

नीचे खाई में लुढ़की

इसी दौरान अचानक सड़क का कच्चा किनारा धंस गया। देखते ही देखते संतुलन बिगड़ने से कार नीचे खाई की ओर लुढ़क गई। उस समय कार के अंदर कुसुमलता और उनकी पोती मौजूद थीं, जिससे कुछ क्षणों के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

 

car accident in banikhet dalhousie link road

स्थानीय लोगों ने की मदद

घटना को देखकर आसपास मौजूद लोगों और राहगीरों ने बिना समय गंवाए बचाव कार्य शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों ने खाई में उतरकर दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला और सड़क तक पहुंचाया। इसके साथ ही घटना की सूचना तत्काल डल्हौजी थाना पुलिस को भी दी गई।

यह भी पढ़ें : मोदी सरकार का हिमाचल को बड़ा तोहफा: भारत-तिब्बत सीमा से जुड़े 180 किमी NH की बदलेगी तस्वीर

क्षेत्र में मची सनसनी

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल डल्हौजी पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत खतरे से बाहर बताते हुए उन्हें घर भेज दिया। इसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों की सहायता से खाई में गिरी कार को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख