#हादसा

June 8, 2025

हिमाचल: पुल का पैराफिट तोड़ नीचे श्मशानघाट में जा गिरी कार, दो युवक थे सवार

हिमाचल के कांगड़ा जिला में हुआ हादसा

शेयर करें:

Kangra-53-mile-car

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। इन हादसों में कई लोगांे की मौत हो रही है। ऐसा ही एक हादसा हिमाचल के कांगड़ा जिला में भी हुआ है। इस हादसे में एक कार पुल से अनियंत्रित होकर सीधे नीचे श्मशानघाट में जा गिरी। इस हादसे में कार में सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर आगामी जांच में जुट गई है।

कांगड़ा के 53 मील में हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा आज रविवार दोपहर को कांगड़ा जिला के पुलिस थाना कांगड़ा के तहत आते 53 मील पुल के पास हुआ है। जिसमें एक कार अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरी। बताया जा रहा है कि हादसे के समय कार में दो युवक सवार थे, जो इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : फ़ूड वैन पर चाय पीने आया था बुजुर्ग, तेज रफ़्तार बाइक चालक ने कुचला- थम गई सांसें

पैराफिट को तोड़ नीचे गिरी कार

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो जब कार सवार पुल पर पहुंचे तो अचानक से चालक ने कार पर से नियंत्रण खो दिया और अनियंत्रित कार पुल पर लगे पैराफिट को तोड़ते हुए सीधे नीचे श्मशानघाट में जा गिरी। कार गिरने की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। लोगों ने कड़ी मशकत के बाद बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई कार में से दोनों युवकों को बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : मलबे और चट्टानों की चपेट में आया सवारियों से भरा टेंपो ट्रैवलर, सड़क पर पलटा- HRTC बस..

दोनों युवकों का अस्पताल में चल रहा इलाज

दोनों युवकों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। वहीं दोनों घायल युवकों के बयान भी दर्ज कर लिए हैं। बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार तेज होने के चलते यह हादसा हुआ है। 

यह भी पढ़ें : बस स्टैंड के शौचालय में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार के साथ आ रही थी हिमाचल

बता दें कि हिमाचल में आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। इन हादसों में कई लोगों की मौत हो रही है तो कई लोग घायल हो रहे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार हिमाचल में होने वाले अधिकतर सड़क हादसे वाहन चालकों की लापरवाही और तेज रफ्तार के चलते होते हैं। 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख