#हादसा

February 19, 2025

हिमाचल : तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, परिजनों से छिन गया जवान बेटा

PGI चंडीगढ़ में उपचार के दौरान तोड़ा दम

शेयर करें:

Sirmaur News

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां पांवटा साहिब-देहरादून NH पर बाइपास के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से घायल हुए युवक की PGI चंडीगढ़ में उपचार के दौरान मौत हो गई है। युवक की मौत के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

युवक की दर्दनाक मौत

युवक पिछले दो दिन से अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा था। मगर डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी और उसने आज सुबह अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान नितेश चौहान (24) के रूप में हुई है- जो कि शासन, शिलाई का रहने वाला था।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: कार वॉशिंग से लेकर कटिंग-शेविंग तक के लिए जाना होगा जेल, यहां जानें पूरी डिटेल

कार ने बाइक को मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार, बीती 17 फरवरी को नितेश अपनी बाइक से पांवटा साहिब की तरफ आ रहा था। इसी दौरान बाईपास के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में नितेश गंभीर रूप से घायल हो गया।

PGI में तोड़ा दम

इसके बाद उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे मेडिकल कॉलेज नाहन भेज दिया। यहां पर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया। PGI में पिछले दो दिन से नितेश का उपचार चल रहा था। मगर बुधवार सुबह उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र की अधिसूचना जारी, कुल 16 बैठकें होंगी 

मामले की पुष्टि करते हुए DSP पावंटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल, पुलिस टीम द्वारा मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख