मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में एक बड़ा हादसा पेश आया है। यहां चंडीगढ़-मनाली NH पर नौ मील के पास HRTC की चलती बस पर पहाड़ी से एक बहुत बड़ी चट्टान आकर टकरा गईष। हादसे के वक्त में बस में ड्राइवर, कंडक्टर समेत काफी सवारियां बैठी हुईं थी।
बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई HRTC बस
HRTC की यह बस मनाली से शिमला की ओर जा रही थी। बस पर चट्टान गिरने के कारण बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है। हादसे के वक्त बस में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई।
यह भी पढ़ें: ड्यूटी पर तैनात बेहोश हुआ तनुज, अस्पताल ले गए-मगर...
चलती बस पर गिरी चट्टान
जानकारी के अनुसार, केलांग डिपो की HRTC की यह बस बीती रात से मनाली से राजधानी शिमला की ओर निकली थी। इसी बीच रात करीब 11 बजे जब काफी बारिश हो रही थी तब बस नौ मील के पास पहुंची। यहां स्लाइडिंग प्वाइंट के पास पहुंचते ही पहाड़ी से एक बड़ी चट्टान लुढ़ककर बस के साथ टकरा गई।
बस में बैठी थी काफी सवारियां
गनीमत रही कि चट्टान का सिर्फ एक कोना ही बस के अगले हिस्से के साथ टकराया। अगर यह चट्टान बस पर गिर जाती तो बड़ा हादसा पेश आ सकता था। हादसे के वक्त बस में काफी लोग सवार थे। बस सवार करीब तीन सवारियों को चोटें आई हैं- जिन्हें उपचार के बाद दूसरी बस से गंतव्य की ओर भेज दिया गया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: बिना वारंट घर में घुस आई पुलिस! परेशान हुए आदमी ने दे दी जा.न
प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
हादसे के कारण यहां रात करीब एक बजे तक NH बाधित रहा। लोगों ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि पिछली बरसात के समय से पहाड़ी से मलबा और चट्टानें लटकी हुई हैं। मगर उसे हटाने की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है। जिसके चलते अब यह हादसों का कारण बन रहे हैं।
हिमाचल से जुड़ी यह दो खबरें भी पढ़ें:
स्कूल से घर लौट रहे प्रिंसिपल की रास्ते में हुई मौत
यह दुखद खबर हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से सामने आई है। यहां जनजातीय क्षेत्र पांगी में सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल का निधन हो गया है। प्रिंसिपल स्कूल से छुट्टी के बाद अपने घर की ओर लौट रहे थे। उनका घर स्कूल से करीब सात किलोमीटर दूर था।
वह काफी समय से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला साच में सेवारत थे। उनकी मौत के बाद पूरे क्षेत्र में दुख का माहौल है। शुरुआती जांच में मौत…
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हिमाचल की महिला, हरियाणा का युवक- मिली नशे की खेप
यह मामला हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से सामने आया है। यहां रामपुर उपमंडल के भद्राश में पुलिस टीम ने दो आरोपियों से चिट्टे की बड़ी खेप बरामद की है। मामले में पुलिस टीम ने एक महिला और युवक को गिरफ्तार किया है।
आरोपी महिला हिमाचल प्रदेश के किन्नौर की रहने वाली है। जबकि, आरोपी युवक मनीष हरियाणा का रहने वाला है। दोनों ने अपने पास यह नशे की खेप…
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें