#हादसा
July 29, 2025
हिमाचल : गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर, घर के पास एक ने त्यागे प्राण- साथी लापता
परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़
शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश के राजधानी शिमला में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। यहां रामपुर उपमंडल के कमलाऊ क्षेत्र में एक बोलेरो कैंपर गाड़ी गहरी खाई में गिर गई है। हादसे के वक्त गाड़ी में दो लोग सवार थे।
इस भयानक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि, गाड़ी में सवार दूसरा व्यक्ति लापता है- जिसकी तलाश की जा रही है। मगर उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है। हादसे में गाड़ी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है।
जानकारी के अनुसार. ये दुखद हादसा बीती रात को पेश आया है। बताया जा रहा है कि दो यार बोलेरो कैंपर से लापूघाटी में सेब बेचने गए थे। जहां से वापस लौटते समय कमलाऊ क्षेत्र में ड्राइवर ने गाड़ी पर से संतुलन खो दिया और गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।
इस हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि, दूसरा व्यक्ति लापता है- जिसकी तलाश की जा रही है। मगर उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
मृतक की पहचान देव कुमार के रूप में हुई है- जो कि कमलाऊ का ही रहने वाला था। दुखद बात यह है कि मृतक का घर घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर है। घर पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। लापता व्यक्ति की पहचान हरदयाल के रूप में हुई है- जो कि मसारना गांव का रहने वाला था।
मामले की पुष्टि करते हुए DSP रामपुर नरेश शर्मा ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल, लापता व्यक्ति की तलाश की जा रही है, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल पा रहा है। हादसे के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।