#हादसा

August 22, 2024

भाई के साथ खेल रहा था 4 साल का मासूम, सीढ़ियों से गिरा; थम गई सांसें

शेयर करें:

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां पंजगाई में सीढ़ियों से गिरकर चार साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई है। हादसे के वक्त बच्चा अपने भाई के साथ खेल रहा था। जबकि, उसके माता-पिता मौके पर मजदूरी का काम कर रहे थे।

भाई के साथ खेल रहा था रिशु

जानकारी के अनुसार, चार साल का रिशु के माता-पिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंजगाई के निर्माण कार्य में लगे हुए थे। इस दौरान उनके दोनों बेटे वहीं पर खेल रहे थे। इसी बीच अचानक खेलते-खेलते रिशु सीढ़ियों से गिर गया। हादसे में रिशु के सिर पर गहरी चोट लगी।

सीढ़ियों से गिरा, सिर पर लगी चोट

रिशु की चिल्लाने की आवाज सुनकर तुरंत उसके माता-पिता ने उसे उठाया और आनन-फानन में CHC पंजगाई ले गए। जहां उसे प्राथिमक उपचार देने के बाद बिलासपुर AIIMS रेफर कर दिया गया। यह भी पढ़ें:  हिमाचल: स्क्रब टायफस वाले कीड़े ने मां-बेटे को काटा, दोनों स्वर्ग सिधारे

AIIMS में तोड़ा दम

AIIMS बिलासपुर में उपचार के दौरान रिशु ने दम तोड़ दिया। रिशु का परिवार मूल रूप से बिहार का बिहार के गोपालगंज जिला का रहने वाला है। बिलासपुर में रिशु के माता-पिता मजदूरी का काम करते थे। मामले की पुष्टि करते हुए DSP मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। यह भी पढ़ें: सुक्खू सरकार ने पलट दिया अपना ही फैसला: पढ़ें पूरी खबर

हिमाचल से जुड़ी यह दो खबरें भी पढ़ें:

संदिग्ध परिस्थितियों में हुई गर्भवती महिला की मौत

यह मामला सोलन जिला से सामने आया है। यहां कसौली में एक सात माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। महिला की मौत के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। महिला के साथ उसके पेट में पल रहे सात माह के बच्चे की भी मौत हो गई है। महिला के पेट में अचानक दर्द उठा था, जिसके चलते उसका पति उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचा था, जहां पहुंचने से पहले ही गर्भवती महिला...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

स्क्रब टायफस वाले कीड़े ने मां-बेटे को काटा

चंबा जिले के सलूणी क्षेत्र की स्नूह पंचायत में घास काटते समय स्क्रब टायफस वाले कीड़े के काटने से मां और बेटे की मौत हो गई है। दोनों की मौत दो दिन के अंतराल में हुई है। दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। महिला को मुखाग्नि उसके पति ने दी है। जबकि, युवक को मुखाग्नि उसकी बहन ने दी है। क्षेत्र में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी बहन ने अपने भाई को मुखाग्नि दी है और अंतिम संस्कार...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख