#हादसा

December 13, 2024

हिमाचल : बैक हो रही गाड़ी से टकराया व्यक्ति, बुजुर्ग बाप से छिन गया सहारा

शेयर करें:

ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले एक दुखद खबर सामने आई है। यहां पिछले करीब एक हफ्ते से जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई है। व्यक्ति के ठीक होने की उम्मीद में बैठे परिवार की सारी उम्मीदों पर पानी फिर गया है। व्यक्ति ने PGI चंडीगढ़ में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है।

बुजुर्ग पिता से छिना सहारा

बताया जा रहा है कि 47 वर्षीय सुदेश कुमार के बुजुर्ग पिता घर पर बेटे के सही-सलामत लौटने का इंतजार कर रहे थे। बेटे की मौत की खबर सुनने के बाद बुजुर्ग पिता पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। यह भी पढ़ें : हिमाचल : बैंक से घर लौट रहा था नितिश, स्कूटी को अज्ञात वाहन ने किया हिट

क्या है पूरा मामला

दरअसल, झिझर गांव का रहने वाला सुदेश कुमाार गगरेट की एक फैक्ट्री में सुरक्षा गार्ड के तौर पर कार्यरत था। बीती 7 दिसंबर को सुदेश अपनी फैक्ट्री के सामने सड़क पर खड़ा था। इसी दौरान शिवबाड़ी की तरफ से आर रही एक बाइक से बचने के लिए वो सड़क से पीछे हटा।

बैक हो रही गाड़ी से टकराया

इसी बीच उसकी पीछे से बैक हो रही एक गाड़ी से टकर हो गई और वो जमीन पर गिर गया। हादसे में सुदेश घायल हो गया- जिसे तुरंत फैक्ट्री के कर्मचारियों ने गगरेट अस्पताल पहुंचाया। जहां मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे PGI रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें : हिमाचल की 6 वर्षीय अराध्या को थ्री व्हीलर ने कुचला, भाई भी था साथ; मची चीख-पुकार

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

PGI चंडीगढ़ में पिछले एक हफ्ते से सुदेश अपनी जिंदगी के लिए लड़ रहा था। मगर बीते कल उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सुदेश की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार इसी उम्मीद में था कि सुदेश जल्द सही-सलामत होकर अस्पताल से घर वापस आएगा। मगर होनी को कुछ और ही मंजूर था। मामले की पुष्टि करते हुए SP ऊना राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख