चंबा। हिमाचल में आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। इन हादसों में कई लोगों की मौत हो रही है तो कई घायल हो रहे हैं। प्रदेश में लगातार बढ़ते सड़क हादसों का कारण या तो लापरवाही या फिर तेज रफ्तार होता है। ऐसा ही एक हादसा हिमाचल के चंबा जिला से सामने आया है। यहां एक निजी बस से बाइक सवार युवक की जोरदार टक्कर हो गई।
चंबा में निजी बस और बाइक टकराए
चंबा जिला के चंबा तीसा मार्ग पर गत्ती घार के पास ही एक निजी बस से बाइक सवार की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। हादसे के असल कारणाों का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है।
यह भी पढ़ें : ना प्रचार किया, ना मांगे वोट; फिर भी 3 पुरुषों को हराकर चुनाव जीत गई महिला
बस के टायर के नीचे आ गई बाइक
बताया जा रहा है कि लेख राज पुत्र सरसा राम गांव खमूई कोहाल अपनी बाइक पर सवार होकर पुखरी की तरफ जा रहा था। इसी दौरान गत्ती घार के पास ही तीसा की तरफ से आ रही एक निजी बस से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बाइक का एक हिस्सा बस के टायर के नीचे आ गया था। वहीं युवक के सिर और टांग पर गंभीर चोटें आई है। हादसे में बस में सवार कुछ यात्रियों को भी चोटें आई हैं।
यह भी पढ़ें : दिल्ली से लौटे विक्रमादित्य सिंह ने CPS संजय अवस्थी को दिया जवाब, जानें क्या बोले
बाइक सवार शख्स हुआ गंभीर घायल
हादसे के बाद सड़क से गुजर रहे लोगों और बस में सवार कुछ यात्रियों ने घायल युवक को चंबा अस्पताल पहुंचाया। जहां घायल का इलाज चल रहा है। वहीं बस में सवार यात्रियों को भी अन्य वाहन में आगे भेजा। इसी बीच पुलिस को मामले की सूचना दी गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: 15 महीने में 3 करोड़ का लेनदेन- शशि महात्मा से पुलिस ने उगलवाए कई राज
पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस ने वहां मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए हैं। वहीं अस्पताल में घायल युवक से भी बात की और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। एसपी चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर जाकर पुलिस की टीम ने जांच शुरू कर दी। मेडिकल कॉलेज में भी घायल के बयान दर्ज किए गए हैं। उधर, एमएस डॉ देवेंद्र ने बताया कि घायल का उपचार चल रहा है। घायल की हालत खतरे से बाहर है।