कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला में एक दुखद हादसा पेश आया है। यहां बंजार उपमंडल की सैंज नदी में एक 21 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान ओम प्रकाश के रूप में हुई है- जोकि शरण गांव का रहने वाला था। ओम प्रकाश सैंज में ITI का छात्र था।
बताया जा रहा है कि दोपहर को भीषण गर्मी होने के चलते ओम प्रकाश अपने दोस्तों के साथ सैंज नदी में नहाने के लिए गया था। इसी बीच अचानक वह नदी में डूब गया और उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस टीम ने स्थानीय युवकों की मदद से युवक के शव को नदी से बाहर निकाला।
पुलिस टीम ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए ढालपुर अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा। पुलिस टीम ने युवक के साथ नदी में नहाने आए अन्य छात्रों और स्थानीय लोगों के भी बयान दर्ज कर लिए गए हैं। साथ ही मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिमाचल से जुड़ी यह दो खबरें भी पढ़ें:
नदी में स्टंट करने उतरा 19 वर्षीय ब्लॉगर: हुई मौत
यह दुखद हादसा हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला में पेश आया है। यहां जलाल नदी में 19 वर्षीय ब्लॉगर साकिब की स्टंट करते समय नदी में डूबने से मौत हो गई है। साकिब अपने दोस्तों के साथ बाइक पर सवार होकर नाहन से महीपुर में नहाने गया हुआ था।
वीडियो बनाने के लिए साकिब अपने दोस्त को मोबाइल फोन थमाकर खुद नदी में उतरा था। इसी दौरान साकिब नदी में गहरे पानी में डूब गया और उसकी मौत हो गई। इसके बाद…
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
घर से घूमने निकला था 18 साल का सूरज: खड्ड में डूबा
यह दर्दनाक हादसा हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में पेश आया है। जहां फतेहपुर के रहने वाले 18 वर्षीय सूरज की डूबने से मौत हो गई है। युवक अपने दोस्तों के साथ कांगड़ा ब्रजेश्वरी मंदिर में दर्शन करने आया था।
बताया जा रहा है भीषण गर्मी के चलते कांगड़ा पहुंचने पर बनेर खड्ड में वह नहाने चला गया। उसके दोस्तों ने उसे यंहा नहाने से मना भी किया, लेकिन वह नहीं माना और नदी में नहाने उतर गया। इसी बीच…
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें