#हादसा
May 9, 2025
हिमाचल : खड्ड में डूबा ड्राइवर, तलाश में जुटी टीमें- नहीं मिल रहा कोई सुराग
स्थानीय पुलिस, फायर ब्रिगेड और SDRF की टीमें तलाश में जुटी
शेयर करें:

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां पर मंदिर रेलवे स्टेशन के पास स्थित बनेर खड्ड में एक ड्राइवर डूब गया है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है।
ड्राइवर का कोई सुराग नहीं मिल रहा है। स्थानीय पुलिस, फायर ब्रिगेड और SDRF की टीमें लापता ड्राइवर की तलाश में जुटी हुई है। मगर पानी का बहाव तेज होने के कारण उसका कहीं कुछ पता नहीं चल पा रहा है।
फिलहाल, ड्राइवर की पहचान भी नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि ड्राइवर दिल्ली का रहने वाला था। अभी तक ये भी पता नहीं चल पाया है कि वो यहां क्यों आया था और किसके साथ आया था।
जानकारी देते हुए SDRF के DSP सुनील राणा ने बताया कि टीमें लापता ड्राइवर को ढूंढने में लगी हुई हैं। स्थानीय लोगों को घटनास्थल से दूर रहने की अपील की गई है- ताकि रेस्क्यू कार्य में किसी तरह की कोई दिक्कत ना आए।