हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश ने एक और जवान को खो दिया है। सूबे के हमरीपुर जिले के नादौन क्षेत्र के वीर जवान अरविंद सिंह देश की सेवा में शहीद हो गया है। अरविंद सिंह जम्मू-कश्मीर के बारामूला में देश की सेवा करते शहीद हुए हैं।
मासूम के सिर से उठा पिता का साया
सिपाही अरविंद सिंह CM सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृहक्षेत्र नादौन के हथौल गांव के रहने वाले थे। अरविंद सिंह की दो साल पहले ही शादी हुई थी और उनका एक 14 महीने का बेटा भी है। अरविंद के शहीद होने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में एक और महिला तस्कर हुई अरेस्ट : घर से मिली चिट्टे की बड़ी खेप
आतंकियों के एनकाउंटर में शहीद हुए अरविंद
जानकारी के अनुसार, अरविंद बीते शुक्रवार को कश्मीर के बारामुला में चल रहे आतंकियों के एनकाउंटर में घायल हो गए थे और बाद में वह शहीद हो गए।
एक आतंकी को भी किया ढेर
आपको बता दें कि कश्मीर के बारमूला के तपर इलाके में यह एनकाउंटर बीते 24 घंटे से चल रहा है। इस एनकाउंटर में भारतीय सेना के दो जवान शहीद हुए हैं। जबकि, दो अन्य घायल हुए हैं। एनकाउंटर में सेना ने एक आतंकी को ढेर भी किया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल : मां-बाप ने खोया लाडला बेटा, स्कूल से लौटते वक्त नाले में बह गया था शुभम
पूरे इलाके में शौक की लहर
शहीद अरविंद सिंह के भाई भी भारतीय सेना में कार्यरत हैं। परिवार को अरविंद के शहीद होने की सूचना मिलने के बाद से पूरे इलाके में शौक की लहर दौड़ गई है।
बताया जा रहा है कि आज शाम तक पार्थिब देह अरविंद के पैतृक गांव पहुंच जाएगी। इसके बाद सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।