#हादसा
February 19, 2026
BREAKING: हिमाचल में भयानक हा*दसा: वाहन चालक ने कुचल दिए दो लोग, मौके पर थमी सांसें
दो लोगों को कुचलने के बाद वाहन सहित मौके से फरार हुआ चालक
शेयर करें:

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला से एक बेहद दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक अज्ञात वाहन चालक ने दो लोगों को बुरी तरह से कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बड़ी बात यह है कि हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। यह घटना गुरुवार दोपहर करीब 1रू50 बजे की बताई जा रही है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कालाअंब.-त्रिलोकपुर संपर्क मार्ग पर दो व्यक्ति सड़क किनारे पैदल जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और वे सड़क पर ही गिर पड़े। हादसे के बाद वाहन चालक बिना रुके मौके से भाग निकला।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार पिकअप, परिवार को बेसहारा छोड़ गया 27 वर्षीय बेटा
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीम ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संभावित रूट पर भी जांच की जा रही हैए ताकि फरार वाहन और चालक का सुराग मिल सके।
यह भी पढ़ें : हिमाचल की सैर हुई महंगी, सुक्खू सरकार ने 230 रुपए तक बढ़ाई एंट्री फीस; जानें कब से लागू होंगी
इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और हिट एंड रन की घटनाओं को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। दिनदहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र में दहशत और शोक का माहौल है। स्थानीय लोग आरोपी चालक की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैंए ताकि पीड़ित परिवारों को न्याय मिल सके। मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। वहीं मृतकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।