#हादसा

December 12, 2024

हिमाचल : खाई में गिरी थी बस, कई परिवारों को मिले कभी ना घूमने वाले गम

शेयर करें:

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में दो दिन पहले हुए बस सड़क हादसे में मरने वाले लोगों का आंकड़ा बढ़ गया है।बस हादसे में कुल चार लोगों की मौत हो गई है। पहले हादसे का शिकार हुए बस चालक समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं, अब एक और घायल ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है।

हिमाचल में बड़ा बस हादसा

हादसे के वक्त इस बस में बच्चों, महिलाओं, ड्राइवर और कंडक्टर समेत 45 से 50 लोग सवार थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में बस पूरी तरह चकनाचूर हो गई है। ह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस शाबाश- चंद घंटों में मां को लौटाई स्कूल से किडनैप हुई बच्ची

चकनाचूर हो गई बस

आपको बता दें कि दो दिन पहले सुबह के समय आनी के शकेलहड़ में एक प्राइवेट बस 120 मीटर खाई में गिर गई। हादसे में बस के परखच्चे उड़ गए। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और करीब 40 से ज्यादा लोग घायल हो गए। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। घायलों में से पांच को रामपुर अस्पताल और 22 घायलों को IGMC शिमला रेफर किया गया। जहां उपचार के दौरान बीते कल एक घायल राजेंद्न ने दम तोड़ दिया। ह भी पढ़ें : हिमाचल : लाखों की चरस के साथ पकड़ा गया युवक, बड़े नेटवर्क का होगा खुलासा

मृतकों की पहचान

  • दीनानाथ (ड्राइवर) निवासी करसोग, मंडी
  • केशव राम निवासी आनी, कुल्लू
  • गुलशन निवासी कटोली गांव, कुल्लू
  • राजेंद्र (73) निवासी टिपरी, कुल्लू
ह भी पढ़ें : हिमाचल : आंगन में बर्फ पर फिसली महिला, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

घायलों की पहचान

  • मेघना (9 माह)
  • मानवी (4)
  • रोहित (18)
  • सुनील (19)
  • सुशील (19)
  • धर्मेंद्र (21)
  • नैना देवी (21)
  • शांता कुमार (21)
  • तारा देवी (22)
  • आरुषि (23)
  • अंकित (24)
  • राजेश (25)
  • प्रदीप कुमार (25)
  • रविंद्र (26)
  • सरोजा देवी (26)
  • लकी (26)
  • मोहित (27)
  • दुशांत (28)
  • संजना (29)
  • संजय दत्त (29)
  • सुनील कुमार (29)
  • अमिता (30)
  • हेमा देवी (30)
  • निमा नंद (30)
  • टिकम (30)
  • चिंता देवी (30)
  • शशि ठाकुर (30)
  • विनोद कुमार (30)
  • लोकेंद्र (32)
  • कृष्णा (32)
  • हरीश कुमार (32)
  • गरीश कुमार (33)
  • प्रभा देवी (37)
  • यशपाल (42)
  • रोशन (45)
  • बल दासी (47)
  • शारदा देवी (49)
  • अमर सिंह(52)
  • गोपी चंद (55)
  • कृष्णा देवी (56)
  • केशव (62)

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख