#हादसा

September 27, 2026

हिमाचल: टूट गई सास-बहू की जोड़ी, दोनों साथ गई थी जंगल; अनहोनी के बाद एक ही जिंदा लौटी

जंगल में बहू की आंखों के सामने खाई में जा गिरी सास, थम गईं सांसें

शेयर करें:

chamba woman ditch

चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां रोजमर्रा के काम के लिए घर से जंगल की ओर गई एक महिला के साथ ऐसा हादसा हुआ कि वह वापस घर जिंदा नहीं लौट सकी। घास काटते समय अचानक पैर फिसलने से महिला गहरी खाई में जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों और ग्रामीणों ने उसे अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है।

बहू के साथ जंगल गई थी महिला

जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा चंबा जिला की रजेरा पंचायत के कैथारी भूई गांव से सामने आया है। मृतका की पहचान 60 वर्षीय बीना देवी पत्नी ज्ञान चंद के रूप में हुई है। 
बताया जा रहा है कि बीना देवी अपनी बहू के साथ केमलहाड नाग के समीप जंगल में घास काटने गई थीं। दोनों अपने रोजमर्रा के काम में जुटी थीं, इसी दौरान अचानक बीना देवी का पैर फिसल गया और वह असंतुलित होकर गहरी ढांक में जा गिरीं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: इंस्टाग्राम पर की दोस्ती, घर बुलाकर 14 साल की लड़की से किया मुंह काला; अब मिली सख्त सजा

आंखों के सामने खाई में गिरी सास

हादसे के बाद मौके पर मौजूद बहू ने तुरंत इसकी जानकारी ग्रामीणों और परिवार के अन्य सदस्यों को दी। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े। काफी प्रयास के बाद घायल महिला को खाई से बाहर निकाला गया। महिला को गंभीर हालत में उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चंबा ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी हालत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : बाजार में साधु बन घूम रहा था ढोंगी, युवक के चेहरे पर छिड़का नशीला पदार्थ और....

अस्पताल पहुंचने से पहले थमी सांसें

परिजनों ने महिला को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही बीना देवी की मौत हो गई। इसके बाद परिजन उनके शव को वापस घर ले गए। घटना की खबर मिलते ही गांव में मातम पसर गया और परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

यह भी पढ़ें : किन्नर कैलाश में फंसे राजस्थान के 9 श्रद्धालु, रेस्क्यू टीम रवाना- बर्फबारी ने बढ़ाई परेशानी

चार बच्चों की मां थीं बीना देवी

बीना देवी अपने पीछे दो बेटों और दो बेटियों को छोड़ गई हैं। बताया गया है कि उनके चारों बच्चों की शादी हो चुकी है। अचानक हुए इस हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

प्रधान ने प्रशासन से मांगी राहत

ग्राम पंचायत रजेरा के प्रधान बलबीर सिंह ने इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त करते हुए प्रशासन से पीड़ित परिवार को नियमानुसार आर्थिक राहत प्रदान करने की मांग की है। पहाड़ी क्षेत्रों में जंगल और ढांक से जुड़े रास्तों पर घास काटना ग्रामीणों की रोजमर्रा की जरूरत का हिस्सा है, लेकिन कई बार यही काम जानलेवा हादसे का कारण बन जाता है। चंबा की इस घटना ने एक परिवार से उसका अपना छीन लिया और पूरे गांव को गम में डुबो दिया।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख