#हादसा
March 1, 2026
हिमाचल में बड़ा हा.दसा: बाइक से गिरे युवक के ऊपर चढ़ गया ट्रक का टायर; गई जान
पंजाब से हिमाचल घूमने आए थे युवक
शेयर करें:

पंडोह (मंडी)। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक श्रद्धालु की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। मामला मंडी जिला के पंडोह से सामने आया है। यहां चंडीगढ़.मनाली नेशनल हाईवे पर रविवार को सड़क हादसे ने श्रद्धालुओं की यात्रा को मातम में बदल दिया। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा.तफरी का माहौल बन गया और साथियों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पंजाब के अमृतसर जिला निवासी कुछ युवक बाइक पर सवार होकर हिमाचल प्रदेश स्थित मणिकर्ण साहिब के दर्शनों के लिए निकले थे। यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ शुरू हुई थी, लेकिन पंडोह के समीप एक खतरनाक मोड़ पर पहुंचते ही सब कुछ पलभर में बदल गया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: ब्यास नदी में नहाने उतरे 4 युवक डूबे, तीन को किया रेस्क्यू; एक लापता
बताया जा रहा है कि हाईवे पर मोड़ पार करते समय बाइक के पीछे बैठे युवक की बाजू पास से गुजर रहे ट्रक से टकरा गई। अचानक हुए इस झटके से युवक संतुलन खो बैठा और सड़क पर जा गिरा। इससे पहले कि वह संभल पाता, पीछे से आ रहे ट्रक का अगला पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। हादसा इतना भयावह था कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद युवक के साथ मौजूद साथी घबरा गए। मौके पर तुरंत एम्बुलेंस उपलब्ध न होने के कारण उन्होंने घायल को बाइक पर ही बैठाया और तेजी से मंडी अस्पताल की ओर रवाना हो गए। लेकिन अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान पंजाब के अमृतसर निवासी राजेंद्र कुमार के रूप में हुई है, जो अपने दोस्तों के साथ धार्मिक यात्रा पर निकला था। बताया जा रहा है कि सभी श्रद्धालु रात को मंडी स्थित गुरुद्वारे में रुके थे और सुबह मणिकर्ण के लिए रवाना हुए थे।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में होली से पहले महंगाई का झटका: तेल कंपनियों ने बढ़ा दिए LPG सिलेंडर के दाम, जानें कितने
पंडोह पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करवाई। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।