#हादसा

May 12, 2026

हिमाचल: तेज रफ्तार ट्रक ने कु*चल दिया शख्स, मौके पर मौ*त; गुस्साए लोगों ने जाम किया NH

सड़क पार करते शख्स को ट्रक चालक ने मारी टक्कर, मौके पर तोड़ा दम

शेयर करें:

sirmaur truck accident

नाहन। हिमाचल प्रदेश में तेज रफ्तार और लापरवाह वाहन चालक आए दिन किसी न किसी परिवार की खुशियां छीन रहे हैं। सड़क हादसों का यह सिलसिला लगातार लोगों की जान ले रहा है। ऐसा ही एक दर्दनाक मामला सिरमौर जिला के पांवटा साहिब क्षेत्र में सामने आया, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रहे युवक को बुरी तरह कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

 

इस दर्दनाक घटना के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क उठा और उन्होंने शव को नेशनल हाईवे पर रखकर सड़क जाम कर दी। देखते ही देखते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और पूरे इलाके में अफरा.तफरी का माहौल बन गया।

सड़क पार कर रहे शख्स को ट्रक ने कुचला

जानकारी के अनुसार यह हादसा पांवटा साहिब.शिलाई नेशनल हाईवे पर सतौन क्षेत्र में हुआ। मृतक की पहचान इंद्र सिंह निवासी कोडगा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान कमरऊ की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहा पत्थरों से लदा ट्रक अचानक उन पर चढ़ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख.पुकार मच गई।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: बिजली-पानी के बिना टूटा महिला का सब्र, बच्चों संग DC ऑफिस पहुंच दी आ*त्मदा.ह की चेतावनी

लोगों ने शव सड़क पर रख एनएच किया जाम

घटना के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। लोगों का आरोप था कि क्षेत्र में भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही लगातार बढ़ती जा रही है, लेकिन प्रशासन और पुलिस इस पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं कर रहे। आक्रोशित लोगों ने मृतक का शव सड़क पर रखकर नेशनल हाईवे जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जाम लगने से दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं और यातायात पूरी तरह ठप हो गया।

 

यह भी पढ़ें : BREAKING: NEET UG 2026 परीक्षा हुई रद्द: पेपर लीक की आशंका - CBI जांच करेगी

मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी

हादसे की सूचना मिलते ही मनवेंद्र ठाकुर पुलिस टीम के साथ मौके के लिए रवाना हुए। वहीं कफोटा के एसडीएम भी स्थिति संभालने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने लोगों को शांत करवाने और हाईवे से जाम हटाने के प्रयास शुरू किए। हालांकि देर शाम तक भी यातायात पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाया था।

 

यह भी पढ़ें : नशे के खिलाफ सुक्खू सरकार का सबसे बड़ा फैसला- अब सरकारी नौकरी से पहले होगा चिट्टा टेस्ट

लगातार हादसों से बढ़ रही चिंता

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों ने लोगों को डरा दिया है। भारी वाहनों की तेज रफ्तार और नियमों की अनदेखी अब लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। मामले की पुष्टि करते हुए मनवेंद्र ठाकुर ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। साथ ही यातायात सुचारू करवाने के प्रयास लगातार जारी हैं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख