राजनीति

#हादसा

August 6, 2026

हिमाचल: सड़क पार कर रहे कॉलेज छात्र को थार ने उड़ाया, 7 फीट दूर जाकर गिरा; मची अफरा तफरी

बस से उतरते ही सड़क पार करने लगा कॉलेज छात्र, थार चालक ने उड़ाया

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

mandi road accident

मंडी। हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे लगातार लोगों की जान और सुरक्षा पर भारी पड़ रहे हैं। कहीं तेज रफ्तार हादसों की वजह बन रही है तो कहीं सड़क पार करने की जल्दबाजी और वाहन चालकों की लापरवाही बड़ी दुर्घटनाओं को जन्म दे रही है। इन हादसों में कई परिवार अपनों को खो देते हैं, जबकि अनेक लोग जिंदगी और मौत के बीच अस्पतालों में जंग लड़ते हैं। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला हादसा अब मंडी जिले से सामने आया है, जहां एक पल की चूक ने बड़ा हादसा खड़ा कर दिया।

सड़क पार करने लगा छात्र, तभी आ गई थार

यह हादसा पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर जोगेंद्रनगर उपमंडल के बीड़ रोड बाजार में हुआ। जानकारी के अनुसार 18 वर्षीय प्रवीण कुमार जो जोगेंद्रनगर महाविद्यालय का छात्र है, बस से उतरने के बाद सड़क के दूसरी ओर जाने के लिए सड़क पार कर रहा था। बताया जा रहा है कि जैसे ही वह बस के पीछे से सड़क पार करने लगा, उसी दौरान पीछे की ओर से आ रही एक थार वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। अचानक हुई इस टक्कर से आसपास मौजूद लोग भी सन्न रह गए।

 

यह भी पढ़ें : हम राजपूत समाज से हैं, मेरिट में आना मुश्किल - कंगना रनौत का ये बयान कितना सही?

टक्कर इतनी जबरदस्त कि कई फीट दूर जा गिरा युवक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार थार की रफ्तार और टक्कर का असर इतना तेज था कि युवक हवा में उछलकर कई फीट दूर सड़क पर जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग तुरंत उसकी मदद के लिए दौड़ पड़े। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें टक्कर की भयावहता साफ दिखाई दे रही है। वीडियो देखकर लोग इसे बेहद खतरनाक हादसा बता रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें : सीएम सुक्खू की दो टूक... हर हाल में लेकर रहेंगे BBMB से 4200 करोड़ और चंडीगढ़ में अपना हिस्सा

लोगों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया युवक

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने बिना समय गंवाए घायल छात्र को उसी वाहन में बैठाकर बैजनाथ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। समय पर इलाज मिलने से स्थिति नियंत्रण में रही।

बाल-बाल बची जान, गंभीर चोट से बचा छात्र

डॉक्टरों ने जांच के बाद राहत की खबर देते हुए छात्र को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया। इतनी भीषण टक्कर के बावजूद युवक को गंभीर चोट न लगना किसी चमत्कार से कम नहीं माना जा रहा। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसे की तस्वीरें देखकर किसी को भी यही लगा था कि परिणाम बेहद दुखद हो सकता था।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में सुधीर - होशियार के बाद अब विजिलेंस के राडार पर एक और भाजपा नेता, गरमाई सियासत

सड़क सुरक्षा को लेकर फिर उठे सवाल

इस घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि सड़क पार करते समय हमेशा दोनों ओर देखकर और सुरक्षित स्थान से ही सड़क पार करनी चाहिए। वहीं वाहन चालकों को भी बाजार, बस स्टैंड और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में गति नियंत्रित रखते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरतनी चाहिए।

 

फिलहाल इस मामले में किसी प्रकार का पुलिस मामला दर्ज नहीं हुआ है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सड़क पर जल्दबाजी न करें और वाहन चालक भी यातायात नियमों का पालन करते हुए जिम्मेदारी के साथ वाहन चलाएं, ताकि ऐसे हादसों को रोका जा सके।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख