#हादसा

August 22, 2025

हिमाचल: पैदल घर लौट रहा था शख्स, सड़क पार करते बाइक सवार ने उड़ाया; थम गई सांसें

अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम

शेयर करें:

Chamba road Accident

चंबा। हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रहे सड़क हादसे चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। राज्य के शांत और पहाड़ी क्षेत्रों में भी अब तेज़ रफ्तार और लापरवाही जानलेवा साबित हो रही है। ताज़ा मामला चंबा जिले के पठानकोट.चंबा.भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सामने आया है, जहां परेल के पास एक दर्दनाक हादसे में एक राहगीर की जान चली गई, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

सड़क पार करते बाइक ने उड़ाया

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा बुधवार देर शाम उस समय हुआ जब डूला गांव निवासी सुरेश कुमार सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज़ रफ्तार से आ रही एक मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सुरेश कुमार और बाइक सवार रोहित कुमार दोनों बुरी तरह घायल हो गए।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल कांग्रेस की 'वोट चोर, कुर्सी छोड़' रैली में बवाल, CM सुक्खू-विक्रमादित्य के समर्थक भिड़े

अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम

मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल दोनों घायलों को उठाकर एक निजी वाहन से उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। सुरेश कुमार की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन उनके परिजन उन्हें पठानकोट ले गए, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद सुरेश का शव वापस चंबा लाया गया और मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया। इस दुर्घटना को लेकर सदर थाना चंबा में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : नशे की लत ने खराब किए रिश्ते, नानी के संदूक से युवक ने चुराए गहने- मामा पहुंचा थाने

बढ़ते हादसे चिंता का विषय

यह हादसा कोई पहली घटना नहीं है। हिमाचल प्रदेश में हाल ही के वर्षों में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में खतरनाक बढ़ोतरी देखने को मिली है। खासकर राष्ट्रीय राजमार्गों और घुमावदार पहाड़ी सड़कों पर तेज़ रफ्तार से वाहन चलाना एक आम प्रवृत्ति बन चुकी है। बाइक और कार चालकों द्वारा ट्रैफिक नियमों की अनदेखी, हेलमेट या सीट बेल्ट का न पहनना, ओवरटेकिंग और लापरवाही से ड्राइविंग अब जानलेवा साबित हो रही है। राज्य सरकार और ट्रैफिक पुलिस समय.समय पर नियमों के पालन के लिए अपीलें करती रही हैं, लेकिन इन घटनाओं से साफ है कि ज़मीन पर उनका प्रभाव सीमित है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : अभी हाथों से नहीं उतरा था मेहंदी का रंग, नवविवाहिता का उजड़ा सुहाग- पसरा मातम

लापरवाह चालकों पर हो सख्त कार्रवाई

हिमाचल जैसे शांत और सुरम्य राज्य में जानलेवा सड़क हादसे किसी त्रासदी से कम नहीं। यह वक्त है जब सरकार, पुलिस प्रशासन और आम नागरिक मिलकर इस गंभीर मुद्दे को प्राथमिकता दें और मिलकर प्रयास करें कि कोई और सुरेश कुमार असमय अपनी जान न गंवाए।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख